A magnificent 70-foot-tall statue of Lionel Messi was unveiled in

कोलकाता में लियोनल मेसी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण

कोलकाता में लियोनल मेसी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण

कोलकाता । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर और विश्व फुटबॉल आइकन लियोनल मेसी ने कोलकाता में अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल माध्यम से अनावरण किया। यह प्रतिमा शहर के प्रमुख आकर्षण बिग बेन और फुटबॉल लीजेंड डिएगो माराडोना की प्रतिमा के समीप स्थापित की गई है। प्रतिमा के अनावरण के दौरान मौके पर मौजूद हजारों प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “मेसी-मेसी” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा और फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को बेताब नजर आए।
इससे पहले लियोनल मेसी तड़के करीब तीन बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा थे। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक सड़क के दोनों ओर खड़े फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेसी को शहर के हयात रीजेंसी होटल ले जाया गया। उनके लिए होटल का कमरा नंबर 730 आरक्षित किया गया है, जबकि सुरक्षा कारणों से पूरा सातवां फ्लोर भी विशेष रूप से बुक किया गया है। कोलकाता प्रवास के दौरान मेसी की बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से मुलाकात भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]