AAP declared all 70 candidates for Delhi elections

आप ने दिल्ली चुनाव के लिए सभी 70 प्रत्याशी घोषित किए

 

आप ने दिल्ली चुनाव के लिए सभी 70 प्रत्याशी घोषित किए

केजरीवाल नई दिल्ली से तो सीएम आतिशी कालकाजी सीट से

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी और आखिरी लिस्ट रविवार 15 दिसंबर को जारी कर दी है। इस लिस्ट में 38 नाम शामिल किए गए हैं। इस सूची के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि सीएम आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश और सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे।
आप ने दिल्ली चुनाव घोषित होने से बहुत पहले ही सभी 70 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आप ने इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं, जबकि चार विधायकों की सीट बदली है। मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से जंगपुरा, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर की गई है।
यहां बताते चलें कि आम आदमी पार्टी ने 21 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक चार सूची जारी कीं और सभी 70 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। राजेंद्रनगर सीट 2022 में राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद से खाली थी। आप ने इस बार बदलाव और नए चेहरों पर जोर दिया है, जिसका असर विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा, उनके पास पुख्ता सबूत……दोनों को जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा, उनके पास पुख्ता सबूत……दोनों को जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता प्रयागराज । उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में एडीजे पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज हुई है। मामले में वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने बयान जारी […]

इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने गले लगाकर किया वेलकम….

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने गले लगाकर किया वेलकम…. इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय PM मोदी तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिनी इजरायल यात्रा पर भारतीय समयनुसार बुधवार दोपहर को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने […]