AAP is not in any alliance, will fight assembly elections alone in

आप किसी गठबंधन में नहीं, बिहार में अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

आप किसी गठबंधन में नहीं, बिहार में अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया को झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने किसी भी गठबंधन में शामिल होने से इनकार कर दिया है। साथ ही कहा है कि बिहार में आप अकेले ही दम पर चुनाव लड़ेगी। आप दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद अब पंजाब पर फोकस कर रही है। साथ ही अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के शीर्ष नेता प्रचार के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।
आप के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनुराग ढांडा ने कहा कि आप किसी गठबंधन में नहीं है। हमारे पास अपनी खुद की ताकत है। हम इस पर आगे बढ़ रहे हैं। इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए था। हम अब किसी ब्लॉक का हिस्सा नहीं हैं। बता दें आप कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए संगठन मजबूत करने पर काम कर रही है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पार्टी ने राज्यों को दो कैटेगरी में बांटा है। ए-कैटेगरी में वह राज्य हैं, जहां बड़े टिकट पर मुकाबला है और जहां अरविंद केजरीवाल भी सक्रिय रहेंगे। इनमें गुजरात, हिमाचल प्रदेश, असम, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली और गोवा शामिल है।
वहीं, बी-कैटेगरी में ऐसे राज्य हैं, जहां प्रदेश नेतृत्व चुनाव की दिशा तय कर सकता है। आप के बिहार प्रभारी अजेश यादव ने कहा कि आप अपने दम पर बिहार में चुनाव लड़ेगी। हम बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान लगा रहे हैं। हम राज्य में 7 चरणों की यात्रा निकाल रहे हैं ताकि लोगों से जुड़ा जा सके। हम सीमांचल क्षेत्र के जरिए तीसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने साफ कहा कि आप राज्य की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी ने अगले दो सालों के लिए अपने कार्यक्रम तय कर लिए हैं। असम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केजरीवाल तेज प्रचार करेंगे। वहीं, पार्टी 2027 में उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गोवा और गुजरात चुनाव में उतरेगी। दिल्ली में आप ने 2025 विधानसभा चुनाव में राज्य की 70 सीटों पर दांव लगाया था, लेकिन खाते में सिर्फ 22 सीटें ही आ सकी। वहीं बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की। खास बात है कि कांग्रेस लगातार तीसरे साल दिल्ली में खाता नहीं खोल सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]