AAP MLA Naresh Balyan arrested

AAP विधायक नरेश बालियान गिरफ्तार, इस गैंगस्टर के साथ बातचीत का वायरल हुआ था ऑडियो

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान को अरेस्ट किया है। गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ उनकी एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। पुलिस उनसे एक साल पुराने एक्सटॉर्शन मामले में पूछताछ कर रही है। इससे पहले पुलिस ने नरेश बालियान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नरेश बालियान ऑडियो क्लिप में दिल्ली के नामी बदमाश कपिल सांगवान उर्फ नंदू के साथ बात करते दिखे थे। हालांकि न्यूज24 इस क्लिप की पुष्टि नहीं करता है। दिल्ली पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में FIR नंबर 191/23 दर्ज की थी। पहले बालियान को हिरासत में लेने की बात सामने आई थी। बाद में पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी। कपिल सांगवान फिलहाल यूके में बैठा है। वह वहीं से दिल्ली और दूसरे राज्यों में अपनी गैंग को ऑपरेट कर रहा है। जो ऑडियो क्लिप सामने आई थी, उसमें कथित तौर पर व्यापारियों से फिरौती से रकम वसूलने को लेकर चर्चा हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कपिल मूल रूप से दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ 20 से अधिक केस दर्ज हैं।

×
Date : 01 December 2024 Posted By : EDITOR
AAP विधायक नरेश बालियान गिरफ्तार, इस गैंगस्टर के साथ बातचीत का वायरल हुआ था ऑडियो
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]