Aastha train leaves for Ayodhya with 1475 workers from Indore

इंदौर से 1475 कार्यकतार्ओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई आस्था ट्रेन

 

इंदौर से 1475 कार्यकतार्ओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई आस्था ट्रेन

इंदौर। शनिवार को इंदौर रेलवे स्टेशन से 1475 भाजपा कार्यकतार्ओं को लेकर आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। इसमें भाजपा के विधानसभा, मंडल, वार्ड एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हैं। ये रामलला के दर्शन करेंगे। ट्रेन को लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। रास्तेभर कार्यकर्ता भजन-कीर्तन और राम स्तुति करते जाएंगे।
ट्रेन उज्जैन, नागदा, रतलाम, झांसी, कानपुर, लखनऊ होते हुए 11 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। कार्यकतार्ओं के रुकने की व्यवस्था नव अयोध्या परिसर, टेंट सिटी में की गई है। वहां भोजन, अल्पाहार, मंदिर भ्रमण, अयोध्या रेलवे स्टेशन से विश्राम परिसर तक एवं वापसी की व्यवस्था उप्र सरकार द्वारा की जाएगी।
12 फरवरी को करेंगे रामलला के दर्शन
दर्शनार्थी कार्यकर्ता 12 फरवरी को सुबह 6 बजे नवनिर्मित राम मंदिर में मंगल आरती में शामिल होकर विशेष दर्शन करेंगे। कार्यकर्ता आस्था स्पेशल ट्रेन से 12 फरवरी रात 9 बजे अयोध्या से इंदौर के लिए रवाना होंगे और 13 फरवरी को रात 8 बजे इंदौर पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता ढोल-मंजीरे बजाते हुए भजन कीर्तन भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

CM Mohan Yadav का सख्त एक्शन, सीधी दौरे में मचा हड़कंप

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱CM Mohan Yadav का सख्त एक्शन, सीधी दौरे में मचा हड़कंप  सीधी कलेक्टर (collector) और गुना एसपी (SP) को हटाया, लापरवाही पर बड़ा फैसला Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार 22 मार्च को अचानक सीधी जिले का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। दौरे के […]

मध्यप्रदेश बनेगा स्पेसटेक नीति-2026 से अंतरिक्ष तकनीक का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्यप्रदेश बनेगा स्पेसटेक नीति-2026 से अंतरिक्ष तकनीक का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत की नई अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में सशक्त भूमिका में रहेगा मध्यप्रदेश निवेश, नवाचार और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा युवाओं के लिए खुलेंगे उच्च कौशल रोजगार के नए अवसर भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है […]