Abhijit Deepke announces protest at Jantar Mantar on October 10

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है. CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच करेंगे और जंतर-मंतर पर आंदोलन करेंगे.
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का ये प्रदर्शन तब हो रहा है, जब हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए थे. अखबार ने दावा किया था कि चुनाव आयोग में कई फैसले चुनाव आयुक्तों- सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की सहमति के बगैर लिए गए.
रिपोर्ट में दावा किया था कि दोनों चुनाव आयुक्तों ने कई बार अपनी आपत्ति ज्ञानेश कुमार के सामने दर्ज कराई थीं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज कर दिया गया. हालांकि चुनाव आयोग ने साफ किया था कि SIR समेत सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे.
इस रिपोर्ट के आने के बाद विपक्ष भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हमलावर हो गया. वहीं, अब मुंबई से लेकर दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन होने लगे हैं.

×
Date : 03 October 2026 Posted By : EDITOR
अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य

📰 Generate e-Paper Clip इंडिया केम – 2026 (मुम्बई) मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वस्त्र, उच्च शिक्षा, रसायन एवं उर्वरक तथा फार्मा क्षेत्र के उद्योगपतियों […]

मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां

📰 Generate e-Paper Clip मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां भोपाल पहुंचा बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500, 45 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान और 6,300 किलोमीटर तक सफर करने की क्षमता भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हवाई […]