हिजाब विवाद के समर्थन में उतरी एक्ट्रेस मंदाना करीमी - Update Now News

हिजाब विवाद के समर्थन में उतरी एक्ट्रेस मंदाना करीमी

नई दिल्ली।ईरान में इस वक्त हिजाब को लेकर महिलाओं द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। महिलाएं अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतर आई हैं और अपने बालों को काटकर विरोध जता रही हैं। इस मुद्दे को लेकर एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अपनी राय रखी है और ईरानी महिलाओं की आपबीती भी बताई हैं। एक्ट्रेस ने खुल तौर पर इस हिजाब विरोध प्रदर्शन का सपोर्ट किया है। एक्ट्रेस चाहती है कि लोग खुलकर इस मुद्दे पर बात करें। ये बात तो सभी जानते हैं कि बीते काफी दिनों से ईरान में हिजाब को लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बिगड़ती परिस्थितियों को देखते हुए इंटरनेट की सेवा भी बंद कर दी है।
मुझे गोली मार दी जाती-मंदाना
एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसके जरिए वो बता रही है कि उनके भाई और बहन भी ईरान में अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। एक्ट्रेस ने शॉकिंग बयान देते हुए कहा कि उनकी मां ने उन्हें बताया कि अगर तुम ईरान में इस वक्त होती तो तुम्हें गोली मार दी जाती। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-मेरा नाम मंदाना है.. मैं ईरान से हूं और मुंबई में रहती हूं। इस वक्त ईरान/तेहरान में मेरे भाई और मां हैं। सरकार ने #iran विरोधों के कारण इंटरनेट और संचार सेवाओं को बंद कर दिया है। ईरान में महिलाओं की स्वतंत्रता और अधिकार छीनी जा रही है। अगर वो विरोध करती हैं तो उन्हें मार दिया जाता है या गिरफ्तार कर लिया जाता है। हमें इसको लेकर आवाज उठाने की जरूरत हैं। मेरी मदद करें…ईरान की मदद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]