Indian Deaf Cricket Association North Zone West Zone made their

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को अपना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीसीसीआई के सहयोग से आयोजित इस चैंपियनशिप में कैंपस के चार मैदानों पर दिनभर मुकाबले खेले गए, जहाँ खिलाड़ियों का जोश और प्रतिभा साफ झलकती रही।
दूसरे दिन के मुकाबलों में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन की टीमों ने अपने उम्दा प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। दोनों टीमों ने शानदार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली और बढ़ चले हैं अपने हुनर का दमखम दिखाने।
पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम, नॉर्थ जोन की कसी हुई गेंदबाजी के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 36.4 ओवर में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में नॉर्थ जोन ने तेज शुरुआत की और सिर्फ 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 129 रन बना लिए। इस तरह टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में हिलाल वानी ने शानदार ऑलराउंड खेल दिखाया। उन्होंने पहले गेंदबाजी में 7 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए और फिर बल्लेबाजी में 34 गेंदों पर नाबाद 54 रन की तेज पारी खेली, जिसमें पाँच चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दिन के दूसरे मुकाबले में सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 31.3 ओवर में 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य को मात देने उतरी वेस्ट जोन की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और सिर्फ 16 ओवर में 1 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया और टीम ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच में विराज कोलते ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में 35 रन देकर 4 विकेट लिए और फिर बल्लेबाजी में 47 गेंदों पर नाबाद 75 रन* की दमदार पारी खेली, जिसमें दस चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इस शानदार खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। डेफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और एशियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त यह चैंपियनशिप अब और दिलचस्प होती जा रही है। कल के मुकाबलों में टीमें जीत की रफ्तार बनाए रखने और खिताब की दौड़ में आगे बढ़ने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

×
Date : 14 March 2026 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक
News Image

Madhya Pradesh - Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को अपना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीसीसीआई के सहयोग से आयोजित इस चैंपियनशिप में कैंपस के चार मैदानों पर दिनभर मुकाबले खेले गए, जहाँ खिलाड़ियों का जोश और प्रतिभा साफ झलकती रही।
दूसरे दिन के मुकाबलों में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन की टीमों ने अपने उम्दा प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। दोनों टीमों ने शानदार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली और बढ़ चले हैं अपने हुनर का दमखम दिखाने।
पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम, नॉर्थ जोन की कसी हुई गेंदबाजी के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 36.4 ओवर में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में नॉर्थ जोन ने तेज शुरुआत की और सिर्फ 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 129 रन बना लिए। इस तरह टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में हिलाल वानी ने शानदार ऑलराउंड खेल दिखाया। उन्होंने पहले गेंदबाजी में 7 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए और फिर बल्लेबाजी में 34 गेंदों पर नाबाद 54 रन की तेज पारी खेली, जिसमें पाँच चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दिन के दूसरे मुकाबले में सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 31.3 ओवर में 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य को मात देने उतरी वेस्ट जोन की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और सिर्फ 16 ओवर में 1 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया और टीम ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच में विराज कोलते ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में 35 रन देकर 4 विकेट लिए और फिर बल्लेबाजी में 47 गेंदों पर नाबाद 75 रन* की दमदार पारी खेली, जिसमें दस चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इस शानदार खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। डेफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और एशियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त यह चैंपियनशिप अब और दिलचस्प होती जा रही है। कल के मुकाबलों में टीमें जीत की रफ्तार बनाए रखने और खिताब की दौड़ में आगे बढ़ने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]