Piyush Pandey, who wrote the slogan Abki baar Modi sarkar

नहीं रहे ‘अबकी बार मोदी सरकार’ स्लोगन लिखने वाले एड गुरु पीयूष पांडेय

Piyush Pandey Death: भारत के विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे का मुंबई में निधन हो गया. वे ‘अबकी बार, मोदी सरकार’ जैसे ऐतिहासिक स्लोगन और कैडबरी, फेविकोल, एशियन पेंट्स जैसे यादगार विज्ञापनों के रचयिता थे. 1982 में ओगिल्वी इंडिया से जुड़े पांडे ने भारतीय रचनात्मकता को वैश्विक पहचान दिलाई. उन्हें पद्मश्री और लंदन इंटरनेशनल अवार्ड्स से सम्मानित किया गया. प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और उद्योग जगत के दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया.
‘अबकी बार मोदी सरकार’ से ‘फेविकोल’ तक की यात्रा
पीयूष पांडेय भारतीय विज्ञापन उद्योग के वह चेहरा थे, जिन्होंने रचनात्मकता को भारतीय भावनाओं से जोड़ा. उन्होंने 2014 के आम चुनावों के दौरान भाजपा के लिए ‘अबकी बार, मोदी सरकार’ जैसा शक्तिशाली नारा लिखा, जिसने भारतीय राजनीति में एक नई परिभाषा गढ़ दी. विज्ञापन की दुनिया में पांडेय ने ‘फेविकोल का अंडे वाला विज्ञापन’, कैडबरी का ‘कुछ खास है’ और एशियन पेंट्स का ‘हर खुशी में रंग लाए’ जैसे यादगार विज्ञापन दिए. उनके बनाए कैंपेन सिर्फ विज्ञापन नहीं थे, बल्कि भारतीय संस्कृति, रिश्तों और भावनाओं की झलक थे.
ओगिल्वी इंडिया से लेकर वैश्विक स्तर तक पहुंच
पीयूष पांडेय ने 1982 में ओगिल्वी इंडिया से अपने करियर की शुरुआत की. उनकी रचनात्मकता और देसी अंदाज ने कंपनी को नई पहचान दिलाई. धीरे-धीरे वे ओगिल्वी ग्लोबल क्रिएटिव हेड के पद तक पहुंचे. वह 2004 में कान्स लायंस जूरी की अध्यक्षता करने वाले पहले एशियाई बने. यह उपलब्धि भारतीय विज्ञापन उद्योग के लिए गौरव का क्षण थी. उन्होंने साबित किया कि भारतीय रचनात्मकता दुनिया में किसी से कम नहीं है.कम ही लोग जानते हैं कि पीयूष पांडेय ने विज्ञापन की दुनिया में आने से पहले रणजी ट्रॉफी में राजस्थान की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था. खेल के प्रति उनका जुनून जीवनभर बना रहा. इला अरुण ने बताया कि वे अक्सर कहते थे, “हमारा परिवार 11 लोगों की क्रिकेट टीम है, नौ भाई-बहन और माता-पिता.” विज्ञापन जगत के साथ-साथ उन्होंने भारत की सांस्कृतिक एकता को दर्शाने वाले प्रसिद्ध गीत ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ के बोल भी लिखे, जिसे आज भी हर भारतीय गर्व से याद करता है.
दिग्गजों ने जताया शोक
उनके निधन पर देशभर से श्रद्धांजलियों की बाढ़ आ गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “पीयूष पांडेय जी की रचनात्मक प्रतिभा को सभी ने सराहा. उन्होंने विज्ञापन और संचार की दुनिया में अभूतपूर्व योगदान दिया. उनके साथ हुई बातचीत हमेशा याद रहेगी.” वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें “भारतीय विज्ञापन जगत की महान और दिग्गज शख्सियत” बताया. वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पांडेय की रचनात्मकता ने कहानी कहने के तरीकों को बदल दिया.

×
Date : 24 October 2025 Posted By : EDITOR
नहीं रहे ‘अबकी बार मोदी सरकार’ स्लोगन लिखने वाले एड गुरु पीयूष पांडेय
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]