Adani group increased the bill for coal import

अडानी समूह ने कोयला आयात में बिल बढ़ाकर बताया, हड़पे 12,000 करोड़ : राहुल गांधी

 

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर गौतम अडानी मामले पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया है। राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर अडाणी समूह पर कोयला आयात में बढ़ा चढ़ाकर बिल दिखाने और लोगों से 12,000 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अडानी द्वारा कोयला आयात को महंगा दिखाए जाने के कारण आम लोगों को बिजली की अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। राहुल गांधी ने पूछा आखिर मोदी सरकार अडाणी समूह के खिलाफ जांच क्यों नहीं कर रही है।
दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ब्रिटिश अखबार की खबर का हवाला देकर दावा भी किया कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस संदर्भ में मदद करना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री अडाणी समूह के मामले की जांच कराएं और अपनी विश्वसनीयता बचाएं। राहुल गांधी ने कहा, अडानी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक वहां कोयला भारत आता है, इसकी कीमत दोगुनी हो जाती है। हमारी बिजली की कीमतें बढ़ रही हैं। वह (अडानी) सबसे गरीब लोगों से पैसा लेते हैं। अडानी मुद्दे पर कांग्रेस नेता का कहना है कि, इस बार चोरी जनता की जेब से हो रही है…जब आप स्विच का बटन दबाते हैं, तब अडानी की जेब में पैसा जाता है।
राहुल गांधी ने कहा लोग सवाल पूछ रहे हैं…अलग-अलग देशों में पूछताछ हो रही है लेकिन भारत में कुछ नहीं हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि आखिरकार प्रधानमंत्री जी अडाणी समूह के खिलाफ जांच क्यों नहीं कराते? राहुल गांधी ने दावा किया कि अडाणी समूह से जुड़े मामले के कारण पीएम मोदी की विश्वसनीयता पर असर हो रहा है। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री की मदद करना चाहता हूं। वह मामले की जांच कराएं और अपनी विश्वसनीयता बचाएं। राहुल गांधी के आरोपों पर फिलहाल अडाणी समूह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के […]

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]