Adani Group will spend Rs 2,000 crore to build schools

अदाणी ग्रुप देशभर में विश्व स्तरीय स्कूलों के निर्माण के लिए 2,000 करोड़ रुपए करेगा खर्च

अदाणी ग्रुप देशभर में विश्व स्तरीय स्कूलों के निर्माण के लिए 2,000 करोड़ रुपए करेगा खर्च

अहमदाबाद। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को देशभर में विश्वस्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की घोषणा की, जिससे सभी के लिए सस्ती और सुलभ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। अदाणी परिवार की ओर से 2,000 करोड़ रुपये के शुरुआती दान के साथ यह साझेदारी समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए विश्व स्तरीय शिक्षा और सीखने के बुनियादी ढांचे को किफायती बनाने को प्राथमिकता देगी। पुरस्कार विजेता के-12 स्कूलों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, जीईएमएस एजुकेशन के साथ अदाणी फाउंडेशन की साझेदारी की घोषणा करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि ऐसा पहला स्कूल शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में लखनऊ में खुलेगा। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “के-12 शिक्षा में वैश्विक अग्रणी जीईएमएस एजुकेशन के साथ अदाणी फाउंडेशन की साझेदारी की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। हम पूरे भारत में विश्व स्तरीय अदाणी जीईएमएस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण करेंगे, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी के लिए सस्ती और सुलभ हो सकेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि इन स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत सीटें वंचित बच्चों के लिए निःशुल्क होंगी। गौतम अदाणी ने कहा, “लखनऊ में पहला स्कूल 2025-26 में खुलेगा और 3 साल में 20 स्कूल खोलने की योजना है। हम सब मिलकर एक-एक छात्र के भविष्य को आकार देने में मदद करेंगे।”उन्होंने आगे कहा कि “सेवा ही ध्यान है, सेवा ही प्रार्थना है और सेवा ही ईश्वर है।”यह साझेदारी अदाणी समूह द्वारा हाल ही में घोषित 10,000 करोड़ रुपये के सामाजिक दान का हिस्सा है।

×
Date : 18 February 2025 Posted By : EDITOR
अदाणी ग्रुप देशभर में विश्व स्तरीय स्कूलों के निर्माण के लिए 2,000 करोड़ रुपए करेगा खर्च
News Image

अदाणी ग्रुप देशभर में विश्व स्तरीय स्कूलों के निर्माण के लिए 2,000 करोड़ रुपए करेगा खर्च

अहमदाबाद। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को देशभर में विश्वस्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की घोषणा की, जिससे सभी के लिए सस्ती और सुलभ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। अदाणी परिवार की ओर से 2,000 करोड़ रुपये के शुरुआती दान के साथ यह साझेदारी समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए विश्व स्तरीय शिक्षा और सीखने के बुनियादी ढांचे को किफायती बनाने को प्राथमिकता देगी। पुरस्कार विजेता के-12 स्कूलों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, जीईएमएस एजुकेशन के साथ अदाणी फाउंडेशन की साझेदारी की घोषणा करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि ऐसा पहला स्कूल शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में लखनऊ में खुलेगा। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "के-12 शिक्षा में वैश्विक अग्रणी जीईएमएस एजुकेशन के साथ अदाणी फाउंडेशन की साझेदारी की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। हम पूरे भारत में विश्व स्तरीय अदाणी जीईएमएस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण करेंगे, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी के लिए सस्ती और सुलभ हो सकेगी।"
उन्होंने आगे कहा कि इन स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत सीटें वंचित बच्चों के लिए निःशुल्क होंगी। गौतम अदाणी ने कहा, "लखनऊ में पहला स्कूल 2025-26 में खुलेगा और 3 साल में 20 स्कूल खोलने की योजना है। हम सब मिलकर एक-एक छात्र के भविष्य को आकार देने में मदद करेंगे।"उन्होंने आगे कहा कि "सेवा ही ध्यान है, सेवा ही प्रार्थना है और सेवा ही ईश्वर है।"यह साझेदारी अदाणी समूह द्वारा हाल ही में घोषित 10,000 करोड़ रुपये के सामाजिक दान का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]