Aditya Birla Capital will give 15000 rupees compensation to the

बीमा कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल उपभोक्ता को देगी 15000 रुपए मुआवजा

बीमा कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल उपभोक्ता को देगी 15000 रुपए मुआवजा

चंडीगढ़। बीमा धारकों के साथ होने वाली ज्यादती पर एक बड़ा फैसला सुनाते हुए जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग-2 चंडीगढ़ ने आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस को आदेश दिया है कि वह बीमाधारक संजीव राणा को उनका मेडिकल खर्च लौटाए और मानिसक उत्पीड़न के लिए मुआवजा भी दे।
सैक्टर 38 वैस्ट, डड्डूमाजरा निवासी संजीव राणा का है, जिन्होंने एक्टिव एश्योर डायमंड नामक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 5 लाख का बीमा कवर लिया था। अप्रैल 2024 में उन्हें अचानक गंभीर डिहाइड्रेशन और क्रिएिटनिन बढ़ने की समस्या हुई, जिसके चलते उन्हें मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मोहाली में भर्ती होना पड़ा।
अस्पताल द्वारा बीमा कंपनी को क्लेम भेजा गया, लेकिन आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने यह कहते हुए दावे को खारिज कर दिया कि मरीज को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं थी और इलाज ओपीडी में ही हो सकता था। संजीव राणा ने बीमा कंपनी के इस फैसले को चुनौती देते हुए उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई।
आयोग ने सुनवाई के दौरान पाया कि बीमा कंपनी ने मनमाने ढंग से दावे को अस्वीकार किया और यह तय करने का अधिकार सिर्फ इलाज करने वाले डॉक्टर के पास होता है कि मरीज को भर्ती करने की जरूरत है या नहीं। आयोग के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह सिद्धू और सदस्य बृज मोहन शर्मा ने इस मामले में बीमा कंपनी को 54,228 की राशि ब्याज सहित चुकाने और 15,000 का अतिरिक्त हर्जाना देने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने लॉन्च किया बाइक राइडर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने लॉन्च किया बाइक राइडर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम नई दिल्ली । भारत में अपने एडवेंचर बाइक राइडर्स के लिए बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने जीएस एक्सपीरियेंस 2026 राइडर ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। इस सालाना कार्यक्रम को देश के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के नौ प्रमुख […]

PNGSरेवा डायमंड ज्वेलरी लांच कर रही आईपीओ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PNGSरेवा डायमंड ज्वेलरी लांच कर रही आईपीओ नई दिल्ली । पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी 24 से 26 फरवरी 2026 तक अपना आईपीओ लेकर आ रही है। यह 380 करोड़ रुपये का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें ओएफएस नहीं है। प्री-इश्यू शेयर 2,18,66,400 हैं और फेस वैल्यू 10 है। […]