शानदार जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे लखनऊ - Update Now News

शानदार जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे लखनऊ

 

बीजेपी कार्यकताओं के साथ खेली होली

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी की प्रचंड जीत के लिए यूपी की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार राज्यो में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इन चार राज्यों में प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन को जनता ने फिर से आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं का मैं अभिनंदन करता हूं। यह प्रचंड बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद हैं। इस आशीर्वाद को स्वीकार करते हुए हम लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को आगे बढ़ाना होगा। सीएम योगी जब भाजपा कार्यालय पहुंचे तो वहां की फिजा में जीत के नारों के साथ गुलाल उड़ रहा था। इस दौरान मंच पर स्वतंत्र देव सिंह और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद थे। बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिग्गज नेताओं संग जमकर जीत की होली खेली। गुलाल के रंग में रंगे योगी बीजेपी सपोटर्स का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]