After ED attached his house, CBI case against Anil Amban

ईडी के घर कुर्क करने के बाद अब सीबीआई ने अनिल अंबानी पर किया नया केस दर्ज

यह मामला बैंक आफ बड़ोदा के 2,220 करोड़ से ज्यादा के लोन की अनियमितता से जुड़ा

नई दिल्ली । उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। ईडी ने मुंबई स्थित उनके घर ‘एबोड’ को कुर्क किए जाने के बाद अब सीबीआई ने भी उनके खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। यह मामला बैंक आफ बड़ोदा से जुड़े 2,220 करोड़ रुपए से ज्यादा के लोन अनियमितता से जुड़ा है। सीबीआई ने यह कार्रवाई बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत के आधार पर की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोप है कि 2013 से 2017 के बीच रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) द्वारा लिए गए कर्ज का इस्तेमाल स्वीकृत उद्देश्यों से अलग किया गया, जिससे बैंक को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। मामला दर्ज होने के बाद सीबीआई ने अंबानी के आवास और कंपनी के रजिस्टर्ड कार्यालयों पर तलाशी अभियान चलाया, जहां से कई अहम दस्तावेज जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। शिकायत के मुताबिक आरकॉम और उससे जुड़ी कंपनियों ने बैंकों व वित्तीय संस्थानों से कुल 31,580 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। आरोप है कि इस राशि का एक हिस्सा अन्य बैंकों के कर्ज चुकाने, संबंधित पक्षों को भुगतान करने और अस्थायी निवेश में लगाया गया। फोरेंसिक ऑडिट में कथित रूप से फंड के अनधिकृत इस्तेमाल के संकेत मिले हैं। बैंक का दावा है कि लोन शर्तों का उल्लंघन करते हुए राशि को व्यवस्थित तरीके से डायवर्ट किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक खाते को 5 जून 2017 को एनपीए घोषित किया गया था। बाद में इसे धोखाधड़ी की श्रेणी में डालने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिस पर बाम्बे हाईकोर्ट ने अस्थायी रोक लगा दी थी। 23 फरवरी को यह रोक हटने के बाद बैंक ने सीबीआई में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब ईडी एक अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी अंबानी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई और आगे भी उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जा सकता है।

×
Date : 28 February 2026 Posted By : EDITOR
ईडी के घर कुर्क करने के बाद अब सीबीआई ने अनिल अंबानी पर किया नया केस दर्ज
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]