Ahmadiyya community attacked again in Pakistan

पाकिस्तान में फिर अहमदिया समुदाय पर हमला, कट्टरपंथियों ने 3 इबादतगाहों की मीनारें तोड़ीं

 

UNN: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय पर फिर से हमले का मामला सामने आया है। पंजाब प्रांत के अलग- अलग जिलों में कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों के सदस्यों ने अल्पसंख्यक समुदाय अहमदिया की तीन इबादतगाहों की मीनारों को तोड़ दिया। उनका आरोप है कि ये मीनारें मस्जिदों की प्रतीक हैं। इससे पहले उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए करीब दो हफ्ते पूर्व अहमदिया समुदाय की एक इबादतगाह की मीनारों को तोड़ दिया गया था। उच्च न्यायालय ने 1984 से पहले अल्पसंख्यक समुदाय के उपासना स्थलों के खिलाफ इस तरह के कृत्यों पर रोक लगा दी थी। पाकिस्तान की संसद ने 1974 में अहमदिया समुदाय को गैर-मुस्लिम घोषित कर दिया था। यहां तक कि उनपर खुद को मुस्लिम कहने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। ‘जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान’ के पदाधिकारी आमिर महमूद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से सोमवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान शेखपुरा, बहावलनगर और बहावलपुर जिलों में अहमदिया समुदाय की इबादतगाहों की मीनारों को मुस्लिम मस्जिद जैसा बताते हुए तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के कार्यकर्ता उनमें घुसे और उन मीनारों को तोड़ दिया। इन हालिया घटनाओं के साथ, इस साल अबतक पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में अहमदिया समुदाय की इबादतगाहों पर कट्टरपंथी इस्लामियों द्वारा हमला करने या पुलिस द्वारा उन्हें आंशिक रूप से ध्वस्त किए जाने की घटनाओं की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। महमूद ने कहा, “जब टीएलपी के कार्यकर्ता अहमदिया समुदाय के इन तीन इबादतगाहों में घुसे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश में निवेश का सुनहरा मौका: जयपुर में CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा निवेश आमंत्रण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्यप्रदेश में निवेश का सुनहरा मौका: जयपुर में CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा निवेश आमंत्रण राजस्थान-मध्यप्रदेश साझेदारी से बनेगा सेंट्रल इंडिया इंडस्ट्रियल हब, ग्रीन एनर्जी में भी म.प्र. आगे जयपुर में आयोजित “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” इंटरैक्टिव सेशन में CM डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को खुला निमंत्रण देते […]

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण LPG की किल्लत बढऩे लगी…

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण LPG की किल्लत बढऩे लगी… एलपीजी की पैनिक बुकिंग घटी, लेकिन हालात चिंताजनक, हर दिन 55 लाख सिलेंडर की मांग, सरकार की अपील… वैकल्पिक व्यवस्था तलाशे जनता कच्चे तेल की मार…तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के बढ़ाए दाम, इंडस्ट्रियल यूल की कीमत […]