Air passenger traffic on domestic routes grew by 25 percent in July

घरेलू मार्गों पर हवाई यात्रियों की संख्‍या जुलाई में 25 प्रतिशत बढ़ी

 

नई दिल्ली। विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को कहा कि देश में घरेलू मार्गों पर हवाई यात्रियों की संख्‍या इस पिछले साल जुलाई की तुलना में इस साल जुलाई में 25 प्रतिशत बढ़ी है। डीजीसीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2023 में घरेलू मार्गों पर हवाई यात्रियों की संख्‍या 121 लाख रही। पिछले साल जुलाई में यह 97.05 लाख रही थी। इस प्रकार इसमें 24.68 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनवरी से जुलाई 2023 तक घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 881.94 लाख रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 669.54 लाख के मुकाबले 31.72 प्रतिशत अधिक है। आंकड़ों से पता चला कि जुलाई 2023 के दौरान घरेलू विमान सेवा कंपनियों के खिलाफ यात्रियों से कुल 349 शिकायतें मिलीं। जुलाई 2023 में प्रति 10,000 यात्रियों पर शिकायतों की संख्या 0.29 रही। शिकायतों का प्रमुख कारण उड़ान संबंधी समस्याएँ थीं। इसके अलावा जुलाई में 341 शिकायतों का समाधान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Airtel-एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Airtel- एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन एआई आधारित वीडियो कॉल की मदद से रीयल-टाइम अभ्यास और अपनी जरूरतों के अनुरूप सीखने की सुविधा प्रदान करते हुए, यह साझेदारी भारत भर में लाखों लोगों को नई भाषाएं सीखने और उनमें दक्षता हासिल करने […]

भारत-बेल्जियम के बीच 5 समझौते, व्यापार दोगुना करने पर सहमति; PM मोदी बोले- देश की तरक्की से दुनिया का बढ़ता है भरोसा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत-बेल्जियम के बीच 5 समझौते, PM मोदी बोले- देश की तरक्की से दुनिया का बढ़ता है भरोसा UNN: भारत और बेल्जियम ने गुरुवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर रक्षा सहयोग विस्तारित करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के उनके समकक्ष बार्ट डी वेवर ने खंडित वैश्विक […]