Airtel Business Launches Airtel Secure Workforce

Airtel Secure Workforce: एयरटेल बिज़नेस ने लॉन्च किया ‘एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स’

एयरटेल बिज़नेस ने लॉन्च किया ‘एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स’ (Airtel Secure Workforce) हाइब्रिड उद्यमों के लिए भारत का पहला यूनिफाइड जीरो ट्रस्ट सुरक्षा समाधान

* कंप्लायंस-रेडी समाधान हर समय और हर जगह उपयोगकर्ताओं, डेटा एवं डिवाइसेज़ को मजबूत साइबर सुरक्षा प्रदान करेगा।

* उद्यम अपने साइबर सुरक्षा खर्च में 30% तक लागत अनुकूलन का लाभ उठा सकेंगे।

* एयरटेल की 24×7 मैनेज्ड सर्विस विशेषज्ञता उद्यमों को अपनी साइबर सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत बनाने में मदद करेगी।

​नई दिल्ली : आज के एआई‑संचालित दौर में साइबर हमले बड़े पैमाने पर, गति और जटिलता में इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि वे अधिकांश सुरक्षा प्रणालियों को विफल कर देते हैं और हर संगठन को संभावित लक्ष्य बना देते हैं, इसका प्रमाण वर्ष 2025 में दर्ज हुई साइबर सुरक्षा की 20 लाख से अधिक घटनाएँ हैं। इस चुनौती का सामना करने के लिए, भारती एयरटेल (‘एयरटेल’) की बी2बी इकाई एयरटेल बिज़नेस ने एयरटेल सिक्योर वर्कफ़ोर्स Airtel Secure Workforce लॉन्च किया है, जो देश का पहला, पूर्णतः प्रबंधित और एकीकृत ज़ीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर (जेडटीए) सुरक्षा प्लेटफ़ॉर्म है और यह उद्यमों के लिए एंड‑टू‑एंड, नियमों के अनुरूप सुरक्षा प्रणाली (कंप्लायंस‑रेडी सिक्योरिटी स्टैक) उपलब्ध कराता है।

एयरटेल के पूरे भारत में फैले नेटवर्क और 24X7 विशेषज्ञों की निगरानी द्वारा संचालित और राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा सेवाओं के सिद्ध अनुभव के साथ, एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स उद्यमों को कम लागत में आवश्यक सुरक्षा प्रदान करेगा। साथ ही, यह संगठनों को अपने सुरक्षा उपाय खुद बनाने और चलाने के परिचालन बोझ से भी मुक्त करेगा। भारत के डीपीडीपी अधिनियम के अनुपालन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह समाधान उपयोगकर्ताओं, उपकरणों, नेटवर्क, एप्लिकेशन और डेटा से जुड़े एंडपॉइंट्स को सुरक्षित करेगा। एयरटेल बिजनेस के सीईओ शरत सिन्हा ने कहा, “आज के उद्यमों पर लगातार विकसित हो रहे, लक्षित और एआई-संचालित हमलों के बीच अपने एंड यूजर्स और डिवाइसेज की सुरक्षा करने का लगातार बढ़ता दबाव है। सुरक्षित कनेक्टिविटी और साइबर सुरक्षा में अपनी अग्रणी स्थिति को आगे बढ़ाते हुए, हमने किसी भी समय, कहीं भी उपयोगकर्ताओं, डेटा और डिवाइसेज़ की सुरक्षा के लिए एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स को तैयार किया है। यह समाधान एंड-टू-एंड सुरक्षा प्रदान करता है, जो कनेक्टिविटी और प्रबंधित सुरक्षा को 24×7 विशेषज्ञ निगरानी के साथ जोड़ता है। इसका एकीकृत दृष्टिकोण हमें अपने एंटरप्राइज़ ग्राहकों को अधिकतम मूल्य प्रदान करने में मदद करेगा, जिससे वे अपने सुरक्षा खर्चों में 30 प्रतिशत तक लागत अनुकूलन कर सकेंगे और अपनी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त होकर अपने व्यवसाय की वृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।”

×
Date : 08 May 2026 Posted By : EDITOR
Airtel Secure Workforce: एयरटेल बिज़नेस ने लॉन्च किया ‘एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स’
News Image

एयरटेल बिज़नेस ने लॉन्च किया ‘एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स’ (Airtel Secure Workforce) हाइब्रिड उद्यमों के लिए भारत का पहला यूनिफाइड जीरो ट्रस्ट सुरक्षा समाधान

* कंप्लायंस-रेडी समाधान हर समय और हर जगह उपयोगकर्ताओं, डेटा एवं डिवाइसेज़ को मजबूत साइबर सुरक्षा प्रदान करेगा।

* उद्यम अपने साइबर सुरक्षा खर्च में 30% तक लागत अनुकूलन का लाभ उठा सकेंगे।

* एयरटेल की 24x7 मैनेज्ड सर्विस विशेषज्ञता उद्यमों को अपनी साइबर सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत बनाने में मदद करेगी।

​नई दिल्ली : आज के एआई‑संचालित दौर में साइबर हमले बड़े पैमाने पर, गति और जटिलता में इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि वे अधिकांश सुरक्षा प्रणालियों को विफल कर देते हैं और हर संगठन को संभावित लक्ष्य बना देते हैं, इसका प्रमाण वर्ष 2025 में दर्ज हुई साइबर सुरक्षा की 20 लाख से अधिक घटनाएँ हैं। इस चुनौती का सामना करने के लिए, भारती एयरटेल (‘एयरटेल’) की बी2बी इकाई एयरटेल बिज़नेस ने एयरटेल सिक्योर वर्कफ़ोर्स Airtel Secure Workforce लॉन्च किया है, जो देश का पहला, पूर्णतः प्रबंधित और एकीकृत ज़ीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर (जेडटीए) सुरक्षा प्लेटफ़ॉर्म है और यह उद्यमों के लिए एंड‑टू‑एंड, नियमों के अनुरूप सुरक्षा प्रणाली (कंप्लायंस‑रेडी सिक्योरिटी स्टैक) उपलब्ध कराता है।

एयरटेल के पूरे भारत में फैले नेटवर्क और 24X7 विशेषज्ञों की निगरानी द्वारा संचालित और राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा सेवाओं के सिद्ध अनुभव के साथ, एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स उद्यमों को कम लागत में आवश्यक सुरक्षा प्रदान करेगा। साथ ही, यह संगठनों को अपने सुरक्षा उपाय खुद बनाने और चलाने के परिचालन बोझ से भी मुक्त करेगा। भारत के डीपीडीपी अधिनियम के अनुपालन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह समाधान उपयोगकर्ताओं, उपकरणों, नेटवर्क, एप्लिकेशन और डेटा से जुड़े एंडपॉइंट्स को सुरक्षित करेगा। एयरटेल बिजनेस के सीईओ शरत सिन्हा ने कहा, "आज के उद्यमों पर लगातार विकसित हो रहे, लक्षित और एआई-संचालित हमलों के बीच अपने एंड यूजर्स और डिवाइसेज की सुरक्षा करने का लगातार बढ़ता दबाव है। सुरक्षित कनेक्टिविटी और साइबर सुरक्षा में अपनी अग्रणी स्थिति को आगे बढ़ाते हुए, हमने किसी भी समय, कहीं भी उपयोगकर्ताओं, डेटा और डिवाइसेज़ की सुरक्षा के लिए एयरटेल सिक्योर वर्कफोर्स को तैयार किया है। यह समाधान एंड-टू-एंड सुरक्षा प्रदान करता है, जो कनेक्टिविटी और प्रबंधित सुरक्षा को 24x7 विशेषज्ञ निगरानी के साथ जोड़ता है। इसका एकीकृत दृष्टिकोण हमें अपने एंटरप्राइज़ ग्राहकों को अधिकतम मूल्य प्रदान करने में मदद करेगा, जिससे वे अपने सुरक्षा खर्चों में 30 प्रतिशत तक लागत अनुकूलन कर सकेंगे और अपनी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त होकर अपने व्यवसाय की वृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]