Airtel exclusively launches Cartoon Network Classics

एयरटेल ने अपने एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का किया विस्तार, ‘एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स’ का एक्सक्लूसिव लॉन्च

• यह एक्सक्लूसिव और विज्ञापन-मुक्त चैनल टॉम एंड जेरी

लूनी ट्यून्स और स्कूबी डू जैसे सदाबहार पसंदीदा कार्टून सभी एयरटेल सेट-टॉप बॉक्स पर कराएगा उपलब्ध

• 59 रुपये की कीमत वाला यह चैनल अब सभी एयरटेल सेट-टॉप बॉक्स पर एक्सेस किया जा सकेगा

नई दिल्ली : भारत की अग्रणी टेलीकॉम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक भारती एयरटेल ने आज “एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स” के लॉन्च की घोषणा की है। यह एक एक्सक्लूसिव वैल्यू-ऐडेड सर्विस है, जिसे एयरटेल डिजिटल टीवी पर वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के सहयोग से पेश किया गया है। यह नया चैनल कार्टून नेटवर्क की कुछ सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय एनिमेटेड किरदारों को (फ्रेंचाइज़ को) एक मंच पर ला रहा है, जिससे सदाबहार कहानियों और पारिवारिक मनोरंजन के लिए एक खास प्लेटफॉर्म तैयार हुआ है।
एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स दर्शकों को टॉम एंड जेरी, द फ्लिंटस्टोन्स, लूनी ट्यून्स, स्कूबी डू, जॉनी ब्रावो सहित कई अन्य क्लासिक कार्टून की यादों को ताजा करेगा। यह चैनल उन दर्शकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जो इन लोकप्रिय शोज़ को देखते हुए बड़े हुए हैं। यह चैनल परिवारों को यह मौका भी देता है कि वे नई पीढ़ी को उन एनिमेटेड कहानियों से रूबरू करा सकें, जो 90 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बनीं और आज भी उतनी ही लोकप्रिय हैं। लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए, एयरटेल के डीटीएच बिजनेस हेड पुष्पिंदर सिंह गुजराल ने कहा, “एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स हमारे एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो में एक अनोखा आयाम जोड़ता है और ग्राहकों को उन प्रतिष्ठित कहानियों और किरदारों से दोबारा जुड़ने का अवसर देता है, जिन्हें आज भी उतना ही पसंद किया जाता है। हमें खुशी है कि हम इस चैनल को अपने सभी डीटीएच और आईपीटीवी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे क्यूरेटेड अनुभव अपने दर्शकों तक लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
59 रुपये प्रति माह की कीमत वाला यह विज्ञापन-मुक्त चैनल, चैनल नंबर 445 पर अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। इसे एक्सस्ट्रीम और आईपीटीवी जैसे कनेक्टेड सेट-टॉप बॉक्स के साथ-साथ नॉन-कनेक्टेड एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स पर भी देखा जा सकेगा। इसके लिए किसी अतिरिक्त उपकरण की आवश्यकता नहीं होगी और दर्शकों को बिना किसी रुकावट के मनोरंजन का अनुभव मिलेगा। इस सहयोग पर बात करते हुए, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अर्जुन नोहार ने कहा, “कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स उन किरदारों और कहानियों की स्थायी विरासत का उत्सव है, जो पीढ़ियों से दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही है। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में हमारा फोकस इन कहानियों को आज के दर्शकों के लिए प्रासंगिक और सुलभ बनाए रखने पर है। एयरटेल के साथ इस साझेदारी के जरिए हमें खुशी है कि हम इन प्रतिष्ठित क्लासिक्स को भारतीय दर्शकों तक एक नए और आसान फॉर्मेट में ला रहे हैं, जिससे लोग अपनी बचपन की यादों से दोबारा जुड़ सकें और नई पीढ़ी उन मूल कार्टून्स से परिचित हो सके, जिन्होंने वैश्विक पॉप कल्चर को आकार दिया।”
वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के साथ यह साझेदारी एयरटेल की लगातार बढ़ती वैल्यू-ऐडेड एंटरटेनमेंट सेवाओं की श्रृंखला में एक और अहम कदम है। यह एयरटेल की उच्च गुणवत्ता वाले, विशिष्ट और परिवार के अनुकूल कंटेंट उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ‘कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स’ को एक एक्सक्लूसिव पेशकश के रूप में लॉन्च कर एयरटेल सभी आयु वर्ग के दर्शकों के साथ अपनी सहभागिता को और मजबूत कर रहा है।
ग्राहक सेट-टॉप बॉक्स, मिस्ड कॉल या एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स को एक्टिवेट कर सकते हैं। कई आसान और यूज़र-फ्रेंडली विकल्पों के जरिए ग्राहक बिना किसी जटिल प्रक्रिया या इंतजार के, कुछ ही सेकंड में अपने पसंदीदा क्लासिक कार्टून देखना शुरू कर सकते हैं।

×
Date : 30 December 2025 Posted By : EDITOR
एयरटेल ने अपने एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का किया विस्तार, ‘एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स’ का एक्सक्लूसिव लॉन्च
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य

📰 Generate e-Paper Clip टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित टाटा एआईए लाइफ की इस नई पेशकश में जीवन सुरक्षा के साथ रोज़ की स्वस्थ आदतों पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स मुंबई: क्या हो अगर रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपकी उम्र में कुछ […]

टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण नई पीढ़ी का फुल एलईडी हेडलैंप, खास सिग्नेचर लाइटिंग और डायनामिक ग्राफिक्स वाला बोल्ड नया डिज़ाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए नया एलईडी टेल लैंप और एलईडी टर्न सिग्नल पहले की तरह सबसे लंबी सीट और RTMi से युक्त […]