‘इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ में नजर आएंगे अजय देवगन - Update Now News

‘इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ में नजर आएंगे अजय देवगन

 

मुंबई। अभिनेता अजय देवगन जल्द ही एडवेंचरर और सर्वाइवलिस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ लोकप्रिय एडवेंचर शो ‘इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स’ में नजर आएंगे। डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो में इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार और रजनीकांत आ चुके हैं। 2019 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ शो में ग्रिल्स के साथ दिखाई दिए थे। चैनल के मुताबिक इस एपिसोड की शूटिंग मालदीव में होगी और अजय रविवार को शूटिंग के लिए निकल चुके हैं। यह शो तकनीक या मानव आवास के आराम के बिना जंगल में रहने के लिए आवश्यक उत्तरजीविता कौशल पर केंद्रित है। हालांकि एपिसोड की रिलीज की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन इसका प्रीमियर पहले डिस्कवरी प्लस ऐप पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

देसी तड़का म्यूजिक ने Farah Titina और उज्जवल अरोड़ा स्टारर म्युज़िक वीडियो “तेरा हमसफ़र” किया रिलीज़

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱देसी तड़का म्यूजिक ने Farah Titina और उज्जवल अरोड़ा स्टारर म्युज़िक वीडियो “तेरा हमसफ़र” किया रिलीज़ मुम्बई: देसी तड़का म्यूजिक ने बहुप्रतीक्षित गाने तेरा हमसफ़र को वेलेंटाइन डे पर रिलीज़ कर दिया है जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. उज्ज्वल अरोड़ा और फरह टिटिना के अभिनय से सजे […]

T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया; ईशान ने 77 रन बनाए कोलंबो : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत […]