Akhilesh targeted BJP

अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मुफ्त राशन बांटकर भाजपा ने गरीबों का मजाक उड़ाया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मुफ्त राशन बांटकर गरीबों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना है। यादव ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कन्नौज के प्रबुद्ध समाज तथा महा ब्राह्मण समाज पंचायत के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया, ”भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना है। वह लोगों को गुमराह करने में माहिर है। भाजपा ने गरीबों के सम्मान को चोट पहुंचाई है। मुफ्त राशन बांटकर भाजपा ने गरीबों की गरीबी का मजाक उड़ाया है।
भाजपा सरकार को जनता के दुःख दर्द से कोई मतलब नहीं
उन्होंने कहा, “भाजपा राज में किसान परेशान हैं। नौजवान बेरोजगार हैं। जब किसानों को रोजगार देंगे तभी उनकी आमदनी बढ़ेगी।” यादव ने दावा किया, “ भाजपा की पूरी राजनीति झूठ को छुपाने और सत्य पर पर्दा डालने की है। भाजपा सरकार को जनता के दुःख दर्द से कोई मतलब नहीं है। समाजवादी पार्टी गरीबों की हितैषी है जबकि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के संरक्षण उन्हें फायदा पहुंचाने में लगी रहती है।
भाजपा ने पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ तड़क-भड़क सम्मेलन किए गए
उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी पीड़ित और वंचित समाज के संघर्ष में साथ रहेगी। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। सपा सभी को साथ लेकर चलती है। आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ दीजिए।” सपा अध्यक्ष ने कहा, ”प्रदेश के विकास से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ तड़क-भड़क सम्मेलन किए गए। जो एमओयू हुए वे जमीन पर उतरे नहीं। भाजपा विकास पर सिर्फ पाखंड करती है। समाजवादी पार्टी धोखा नहीं देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]