Akhilesh targeted BJP

अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मुफ्त राशन बांटकर भाजपा ने गरीबों का मजाक उड़ाया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मुफ्त राशन बांटकर गरीबों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना है। यादव ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कन्नौज के प्रबुद्ध समाज तथा महा ब्राह्मण समाज पंचायत के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया, ”भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना है। वह लोगों को गुमराह करने में माहिर है। भाजपा ने गरीबों के सम्मान को चोट पहुंचाई है। मुफ्त राशन बांटकर भाजपा ने गरीबों की गरीबी का मजाक उड़ाया है।
भाजपा सरकार को जनता के दुःख दर्द से कोई मतलब नहीं
उन्होंने कहा, “भाजपा राज में किसान परेशान हैं। नौजवान बेरोजगार हैं। जब किसानों को रोजगार देंगे तभी उनकी आमदनी बढ़ेगी।” यादव ने दावा किया, “ भाजपा की पूरी राजनीति झूठ को छुपाने और सत्य पर पर्दा डालने की है। भाजपा सरकार को जनता के दुःख दर्द से कोई मतलब नहीं है। समाजवादी पार्टी गरीबों की हितैषी है जबकि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के संरक्षण उन्हें फायदा पहुंचाने में लगी रहती है।
भाजपा ने पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ तड़क-भड़क सम्मेलन किए गए
उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी पीड़ित और वंचित समाज के संघर्ष में साथ रहेगी। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। सपा सभी को साथ लेकर चलती है। आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ दीजिए।” सपा अध्यक्ष ने कहा, ”प्रदेश के विकास से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ तड़क-भड़क सम्मेलन किए गए। जो एमओयू हुए वे जमीन पर उतरे नहीं। भाजपा विकास पर सिर्फ पाखंड करती है। समाजवादी पार्टी धोखा नहीं देती है।

×
Date : 25 December 2023 Posted By : EDITOR
अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मुफ्त राशन बांटकर भाजपा ने गरीबों का मजाक उड़ाया
News Image

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मुफ्त राशन बांटकर गरीबों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना है। यादव ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कन्नौज के प्रबुद्ध समाज तथा महा ब्राह्मण समाज पंचायत के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया, ''भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना है। वह लोगों को गुमराह करने में माहिर है। भाजपा ने गरीबों के सम्मान को चोट पहुंचाई है। मुफ्त राशन बांटकर भाजपा ने गरीबों की गरीबी का मजाक उड़ाया है।
भाजपा सरकार को जनता के दुःख दर्द से कोई मतलब नहीं
उन्होंने कहा, “भाजपा राज में किसान परेशान हैं। नौजवान बेरोजगार हैं। जब किसानों को रोजगार देंगे तभी उनकी आमदनी बढ़ेगी।” यादव ने दावा किया, “ भाजपा की पूरी राजनीति झूठ को छुपाने और सत्य पर पर्दा डालने की है। भाजपा सरकार को जनता के दुःख दर्द से कोई मतलब नहीं है। समाजवादी पार्टी गरीबों की हितैषी है जबकि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के संरक्षण उन्हें फायदा पहुंचाने में लगी रहती है।
भाजपा ने पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ तड़क-भड़क सम्मेलन किए गए
उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी पीड़ित और वंचित समाज के संघर्ष में साथ रहेगी। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। सपा सभी को साथ लेकर चलती है। आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ दीजिए।'' सपा अध्यक्ष ने कहा, ''प्रदेश के विकास से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ तड़क-भड़क सम्मेलन किए गए। जो एमओयू हुए वे जमीन पर उतरे नहीं। भाजपा विकास पर सिर्फ पाखंड करती है। समाजवादी पार्टी धोखा नहीं देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage.

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage. Mumbai: In a special video call, Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav extended his warm wishes to Padma Shri Ujjwal Nikam on Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam, the film bringing the […]

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]