All the places in mp will be developed cm Dr. Yadav

MP: भगवान श्री राम एवं कृष्ण से जुड़े मध्यप्रदेश के सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

भगवान श्री राम एवं कृष्ण से जुड़े मध्यप्रदेश के सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने किया महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज का अभिनंदन

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण का मध्यप्रदेश से भी अटूट सम्बंध रहा है। यहां दोनों भगवानों के ऐसे स्थान है जहां पर इनके जीवन से जुड़े हुए अनेक प्रसंग है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास मथुरा के प्रमुख अनंत श्री विभूषित पूज्य महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज का अभिनंदन किया। कार्यक्रम नगर पालिका निगम इंदौर, देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी तथा अभिनंदन समिति द्वारा आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री मधु वर्मा तथा श्री गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री गौरव रणदीवे, श्री चिन्टू वर्मा, श्री महेंद्र दास जी महाराज विशेष रूप से मौजूद थे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हर घर राम एवं हर घर रामायण के साथ-साथ अब हर घर कृष्ण एवं गीता भी पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या में श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं वैसे ही श्रीकृष्ण भी मथुरा में मुस्कुराना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र भी मध्यप्रदेश की भूमि जानापाव से ही मिला। इसी तरह भगवान श्री राम का चित्रकूट से गहरा नाता रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अथक प्रयासों से ही हमें भगवान श्री राम के विग्रह के दर्शन का अवसर अयोध्या में मिल रहा है। वहां भव्य मंदिर बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसे संतो का अभिनंदन कर हम गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर का जिक्र करते हुए कहा कि वे सनातन धर्म की बड़ी संवाहक रही है।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संतों के चरण जहां पड़ते हैं वह स्थल तीर्थ समान होते हैं। संतों के सानिध्य से जीवन सफल होता है। संत सदैव पूजनीय होते हैं। उन्होंने कहा कि महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज त्याग, तपस्या, साधना, सादगी और विनम्रता की प्रतिमूर्ति है। वह विराट व्यक्तित्व के धनी है। ऐसे संत का अभिनंदन कर हम अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि हर घर राम हर घर रामायण का देशव्यापी अभियान आज इंदौर से प्रारंभ किया गया है।
कार्यक्रम में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि नृत्य गोपाल दास जी महाराज की कुशल रणनीति, संघर्षशीलता एवं तपस्या से राम मंदिर आंदोलन सफल हुआ। कार्यक्रम में महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज का पाद पूजन एवं शाल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। उन्हें अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]