Amarnath Yatra 2021 : कोरोना के चलते इस साल नहीं होगी अमरनाथ यात्रा - Update Now News

Amarnath Yatra 2021 : कोरोना के चलते इस साल नहीं होगी अमरनाथ यात्रा

नई दिल्ली। कोरोना महामारी का असर अमरनाथ यात्रा पर भी देखने को मिला है। बता दें कि इस साल अमरनाथ यात्रा को कोरोना महामारी के चलते रद्द कर दिया गया है। अमरनाथ के भक्तों को अगले साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं भक्तों को यात्रा रद्द होने के बाद एक सुविधा मिलेगी कि, वो बाबा बर्फानी के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमण की रफ्तार और उससे पैदा हुए संकट को देखते हुए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला किया है। इस यात्रा को रद्द करने का ऐलान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कर दिया है। वहीं भक्तों की सुविधा के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने जानकारी दी है कि, हिमलिंग के दर्शन की ऑनलाइन व्यवस्था की जाएगी। जिसके चलते श्रद्धालु अपने घर पर ही बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कोरोना को देखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला जनता के व्यापक हित में लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अमरनाथ यात्रा इसबार प्रतीकात्मक होगी। गुफा में होने वाली सभी पारंपरिक रस्में पहले की तरह पूरी की जाएंगी। उपराज्यपाल ने कहा कि लोगों का जीवन बचाना भी महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]