2030 तक भारत में 26 अरब डॉलर का निवेश करेगा अमेजन - Update Now News

2030 तक भारत में 26 अरब डॉलर का निवेश करेगा अमेजन

वाशिंगटन। ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि कंपनी 2030 तक भारत में 26 अरब डॉलर का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेजन ने अब तक भारत में लगभग 11 बिलियन डॉलर का निवेश किया है और 2030 तक लगभग 15 बिलियन डॉलर और निवेश करने की योजना है। जेसी ने शुक्रवार को अमेरिका में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक अच्छी रही। इस दौरान 2030 तक भारत में 26 अरब डॉलर का निवेश करने की अमेजन की प्रतिबद्धता पर चर्चा हुई। अमेजन के सीईओ ने कहा, एक साथ काम करते हुए, हम स्टार्टअप का समर्थन करेंगे, नौकरियां देंगे, निर्यात को सक्षम करेंगे और व्यक्तियों और छोटे व्यवसायों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सशक्त बनाएंगे। भारत अमेजन के लिए एक प्रमुख बाजार है, जहां उसने पिछले दशक में ई-कॉमर्स में 6.5 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। इस साल मई में, ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन की क्लाउड आर्म अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने देश में क्लाउड सर्विस के लिए बढ़ती कस्टमर की मांग को पूरा करने के लिए 2030 तक भारत में क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में 1,05,600 करोड़ रुपये (12.7 बिलियन डॉलर) का निवेश करने की योजना की घोषणा की।

×
Date : 25 June 2023 Posted By : EDITOR
2030 तक भारत में 26 अरब डॉलर का निवेश करेगा अमेजन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते

📰 Generate e-Paper Clip शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते हैदराबाद : अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया […]

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

📰 Generate e-Paper Clip मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार […]