यूक्रेन को 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता भेजेगा अमेरिका, बाइडेन ने किया ऐलान - Update Now News

यूक्रेन को 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता भेजेगा अमेरिका, बाइडेन ने किया ऐलान

मैड्रिडः उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के यहां शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उनका प्रशासन जल्द ही रूस के आक्रमण से लड़ने के लिए यूक्रेन को 80 करोड़ अमेरीकी डालर की सुरक्षा सहायता प्रदान करेगा। बाइडेन ने कहा कि नई सहायता में उन्नत वायु रक्षा प्रणाली, काउंटर बैटरी रडार और हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम या एचआईएमएआरएस के लिए अतिरिक्त गोला बारूद शामिल होगा, जिसे प्रशासन पहले ही यूक्रेन भेज चुका है। बाइडेन ने कहा कि आने वाले दिनों में उनके प्रशासन द्वारा पैकेज का औपचारिक रूप से विस्तार किया जाएगा। उन्होंने मैड्रिड में नाटो शिखर सम्मेलन के अंत में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। सहायता का नवीनतम दौर अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पिछले महीने पारित सुरक्षा और आर्थिक सहायता के 40 अरब अमरीकी डालर के पैकेज का हिस्सा है। इस पैकेज पर बाइडन ने हस्ताक्षर किए हैं।बाइडेन ने यह भी कहा कि अमेरिकियों को उच्च गैस की कीमतों का भुगतान करने के लिए तैयार रहना चाहिए। मैड्रिड में नाटो शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडेन ने कहा, ‘‘यह दुनिया के लिए एक नाजुक स्थिति है।” बाइडेन ने यूक्रेन के लिए अपने दीर्घकालिक समर्थन पर जोर देते हुए कहा, ‘‘हम यूक्रेन के साथ बने रहेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

मैं अपने रहबर अली हुसैनी खामेनेई को खिराज-ए-अकीदत पेश करने आया हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मैं अपने रहबर अली हुसैनी खामेनेई को खिराज-ए-अकीदत पेश करने आया हूं -यूपी से छोटी-सी भेंट लेकर दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचा मासूम सरवर नई दिल्ली । अमेरिका और इजराइल युद्ध से तनाव पूर्ण हालात में ईरान को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। भारत में भी कश्मीर से लेकर केरल […]