यूक्रेन को 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता भेजेगा अमेरिका, बाइडेन ने किया ऐलान - Update Now News

यूक्रेन को 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता भेजेगा अमेरिका, बाइडेन ने किया ऐलान

मैड्रिडः उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के यहां शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उनका प्रशासन जल्द ही रूस के आक्रमण से लड़ने के लिए यूक्रेन को 80 करोड़ अमेरीकी डालर की सुरक्षा सहायता प्रदान करेगा। बाइडेन ने कहा कि नई सहायता में उन्नत वायु रक्षा प्रणाली, काउंटर बैटरी रडार और हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम या एचआईएमएआरएस के लिए अतिरिक्त गोला बारूद शामिल होगा, जिसे प्रशासन पहले ही यूक्रेन भेज चुका है। बाइडेन ने कहा कि आने वाले दिनों में उनके प्रशासन द्वारा पैकेज का औपचारिक रूप से विस्तार किया जाएगा। उन्होंने मैड्रिड में नाटो शिखर सम्मेलन के अंत में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। सहायता का नवीनतम दौर अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पिछले महीने पारित सुरक्षा और आर्थिक सहायता के 40 अरब अमरीकी डालर के पैकेज का हिस्सा है। इस पैकेज पर बाइडन ने हस्ताक्षर किए हैं।बाइडेन ने यह भी कहा कि अमेरिकियों को उच्च गैस की कीमतों का भुगतान करने के लिए तैयार रहना चाहिए। मैड्रिड में नाटो शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडेन ने कहा, ‘‘यह दुनिया के लिए एक नाजुक स्थिति है।” बाइडेन ने यूक्रेन के लिए अपने दीर्घकालिक समर्थन पर जोर देते हुए कहा, ‘‘हम यूक्रेन के साथ बने रहेंगे।’

×
Date : 01 July 2022 Posted By : EDITOR
यूक्रेन को 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता भेजेगा अमेरिका, बाइडेन ने किया ऐलान
News Image

मैड्रिडः उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के यहां शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उनका प्रशासन जल्द ही रूस के आक्रमण से लड़ने के लिए यूक्रेन को 80 करोड़ अमेरीकी डालर की सुरक्षा सहायता प्रदान करेगा। बाइडेन ने कहा कि नई सहायता में उन्नत वायु रक्षा प्रणाली, काउंटर बैटरी रडार और हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम या एचआईएमएआरएस के लिए अतिरिक्त गोला बारूद शामिल होगा, जिसे प्रशासन पहले ही यूक्रेन भेज चुका है। बाइडेन ने कहा कि आने वाले दिनों में उनके प्रशासन द्वारा पैकेज का औपचारिक रूप से विस्तार किया जाएगा। उन्होंने मैड्रिड में नाटो शिखर सम्मेलन के अंत में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। सहायता का नवीनतम दौर अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पिछले महीने पारित सुरक्षा और आर्थिक सहायता के 40 अरब अमरीकी डालर के पैकेज का हिस्सा है। इस पैकेज पर बाइडन ने हस्ताक्षर किए हैं।बाइडेन ने यह भी कहा कि अमेरिकियों को उच्च गैस की कीमतों का भुगतान करने के लिए तैयार रहना चाहिए। मैड्रिड में नाटो शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडेन ने कहा, ‘‘यह दुनिया के लिए एक नाजुक स्थिति है।'' बाइडेन ने यूक्रेन के लिए अपने दीर्घकालिक समर्थन पर जोर देते हुए कहा, ‘‘हम यूक्रेन के साथ बने रहेंगे।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा

📰 Generate e-Paper Clip पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा नई द‍िल्‍ली। भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को डेनमार्क के व्यापार और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्‍यापार […]

महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया 

📰 Generate e-Paper Clip महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया  नई दिल्ली : भारत में फ्रांस के राजदूत महामहिम श्री थिएरी माथू ने भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुनील भारती मित्तल को 28 अक्टूबर को […]