Amit Shah's Two-Day Gujarat Visit: Sharp Focus on Security at

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा: हरामी नाला में सुरक्षा पर पैनी नजर

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा: हरामी नाला में सुरक्षा पर पैनी नजर

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जा रहे है। जिसमें वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अत्यंत संवेदनशील हरामी नाला चौकी का निरीक्षण कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने वाले है। 28-29 मई को निर्धारित यह दौरा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि हरामी नाला विवादित सर क्रीक क्षेत्र के करीब कच्छ के रण में स्थित एक संवेदनशील खाड़ी क्षेत्र है।
भुज के पास कच्छ जिले में स्थित क्षेत्र अपनी उथली, दलदली और दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। यह खाड़ी प्रणाली निगरानी में चुनौतीपूर्ण है, जिससे यह अवैध घुसपैठ, तस्करी, संदिग्ध नौकाओं की आवाजाही और संभावित आतंकी मार्गों के लिए अतिसंवेदनशील बनी हुई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस क्षेत्र से कई बार पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया है, जो इसकी संवेदनशीलता को दिखाता है।
अपने दौरे के पहले दिन, श्री शाह गांधीनगर और अहमदाबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखने वाले है। इसमें नवनिर्मित ज़ेडवा गांव तालाब, एक नए वाचनालय, और टोयोटा किर्लोस्कर लिमिटेड तथा गुजरात सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर शामिल हैं। वे ग्राम पंचायत कार्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों और अतिरिक्त पुस्तकालयों का उद्घाटन भी करने वाले हैं, साथ ही विभिन्न गांवों में तालाब सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले है। अहमदाबाद में, गृह मंत्री केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नए क्षेत्रीय कार्यालय, माता उमिया धाम छात्रावास भवन और भारत माता स्क्वायर का उद्घाटन करने वाले है। वे ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों की तैयारियों की भी समीक्षा करने वाले है। 9 मई को, शाह विशेष रूप से भुज स्थित सीमा चौकी हरामी नाला पर जाएंगे। वे जी-7 प्रहरी सम्मेलन का उद्घाटन और चौकी का विस्तृत निरीक्षण करने वाले है। इस दौरान, वे नियंत्रण कक्ष में पीटीजेड निगरानी कैमरों की फुटेज की समीक्षा करने और नाव से पूरे हरामी नाला क्षेत्र का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लेने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत के सबसे बड़े बहुभाषी थिएटर फेस्टिवल ‘द ड्रामा उत्सव मुंबई 2026’ की घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत के सबसे बड़े बहुभाषी थिएटर फेस्टिवल ‘द ड्रामा उत्सव मुंबई 2026’ की घोषणा Mumbai: आइडियाज़ एंटरटेनमेंट ने द ड्रामा उत्सव मुंबई 2026 की घोषणा की है। यह भारत का पहला बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला बहुभाषी सिग्नेचर थिएटर फेस्टिवल है, जो हिंदी, मराठी, गुजराती, अंग्रेज़ी और बांग्ला रंगमंच […]

मेलबर्न में PM मोदी का ठंड के बीच गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मेलबर्न में PM मोदी का ठंड के बीच गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही PM मोदी का MEGA Welcome मेलबर्न की ठंड के बीच भारतीय समुदाय की गर्मजोशी अविस्मरणीय : प्रधानमंत्री मोदी Mumbai: ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए […]