Amount of Rs 2,600 crore sent to farmers of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में भेजी गई 2,600 करोड़ की राशि

 

भिंड । मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में एक क्लिक के जरिए लगभग 26 सौ करोड़ की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में किसान एवं सहकारिता सम्मेलन में यह राशि अंतरित की। राज्य के 80 लाख से अधिक किसानों को किसान कल्याण योजना के 1,816 करोड़ और 25 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना (खरीफ 2023) के 755 करोड़ रूपए ऑनलाइन अंतरित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 193 करोड़ 35 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भिंड, रथी, महारथी और वीरों की धरती है, यहां के युवा भारत माता को गौरवांवित करते रहे हैं। चंबल की धरती में देश के दुश्मनों को उनकी सीमा में रखने का साहस और सामर्थ्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन-जन के मन में हैं। उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम् के सांस्कृतिक भाव को जागृत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे कहा कि कोविड के कठिन काल में सभी देशवासियों को सुरक्षा देने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर विश्व के 100 से अधिक देशों को कोविड की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने देश के 22 करोड़ जरूरतमंद लोगों को पक्के आवास उपलब्ध कराए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]