Anjana Sukhani's heart-touching statement regarding

‘हर परफॉर्मेंस पर आ जाते थे आंसू’ नसीरुद्दीन शाह को लेकर अंजना सुखानी का दिल छू लेने वाला बयान

‘हर परफॉर्मेंस पर आ जाते थे आंसू’ नसीरुद्दीन शाह को लेकर अंजना सुखानी का दिल छू लेने वाला बयान

दिलजीत दोसांझ की तैयारी ने जीता दिल, अंजना बोलीं- ‘उन्हें सबके डायलॉग याद रहते थे’

Mumbai: इम्तियाज अली की फिल्म “मैं वापस आऊंगा” सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अंजना सुखानी ने हाल ही में अपने सह-कलाकार नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।
अंजना ने बताया कि नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग देखकर उनकी आंखें हर बार नम हो जाती थीं। उन्होंने कहा, “मैं इम्तियाज अली से कहती थी कि जब भी नसीर सर अभिनय करते थे, मेरी आंखों में आंसू आ जाते थे। उनकी परफॉर्मेंस इतनी शानदार होती थी कि उसे देखकर दिल भर आता था। फिल्म में जब सब कुछ एक साथ दिखता है, तो वह और भी भावुक कर देता है। उन्हें अभिनय करते देखना किसी लाइव मास्टरक्लास से कम नहीं था। सेट पर मौजूद सभी कलाकारों के लिए यह सीखने जैसा अनुभव था। खासकर उनकी आंखों के भाव मुझे हर बार भावुक कर देते थे।”


दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते हुए अंजना ने कहा, “दिलजीत बहुत सहज, ईमानदार और मेहनती कलाकार हैं। उनकी आंखों में सच्चाई दिखाई देती है, जो उनके अभिनय में भी झलकती है। वह अपने काम की पूरी तैयारी करके आते हैं। उन्हें सिर्फ अपने ही नहीं, बल्कि दूसरे कलाकारों के संवाद भी याद रहते थे। एक बार मैं अपना डायलॉग भूल गई थी और चुप हो गई, तब उन्होंने तुरंत मुझे मेरी लाइन याद दिलाई। इससे पता चलता है कि वह कितनी अच्छी तैयारी करते हैं।”
बिरला स्टूडियोज, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मित “मैं वापस आऊंगा” प्रेम, पहचान और अपनेपन जैसे भावनात्मक विषयों को विभाजन (पार्टिशन) की पृष्ठभूमि में दिखाती है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से अच्छा प्यार पा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डी23 2026: ज़ूटोपिया 3 से लेकर किंगडम हार्ट्स एनिमे तक — डिज़्नी ने अपने सबसे बड़े फैन इवेंट में क्या-क्या अनाउंस किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डी23 2026: ज़ूटोपिया 3 से लेकर किंगडम हार्ट्स एनिमे तक — डिज़्नी ने अपने सबसे बड़े फैन इवेंट में क्या-क्या अनाउंस किया Mumbai: अमेरिका के अनाहाइम शहर में तीन दिन तक चला डी23 (डिज़्नी का सबसे बड़ा फैन इवेंट, जहां कंपनी अपनी आने वाली फिल्मों, शोज़ और थीम पार्क प्रोजेक्ट्स […]

Pratibha Ranta Goes All Guns Blazing as ‘Pratibha Lahiri’ in The Revolutionaries Promo

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Pratibha Ranta Goes All Guns Blazing as the Unfazed ‘Pratibha Lahiri’ in The Revolutionaries Promo, Director Nikkhil Advani Says “The world will see your heart and soul” Mumbai: Inquilaab ki Awaaz, Pratibha Lahiri! The Revolutionaries Presents Pratibha Ranta in Her Most Fierce Avatar Yet, Director Nikkhil Advani Fuels Buzz, Says […]