Another helicopter service will start soon during Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 : जल्द शुरू होगी एक और हेलीकॉप्टर सेवा

महाकुंभ : जल्द शुरू होगी एक और हेलीकॉप्टर सेवा

महाकुंभ नगर। महाकुंभ में उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से भी जल्द हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी, जिसका ट्रायल हो चुका है। श्रद्धालु आसमान की ऊंचाइयों से महाकुंभ के दर्शन के साथ-साथ राज्य की समृद्ध प्राकृतिक विरासत से परिचित होंगे। महाकुंभ में श्रद्धालुओं को जॉय राइड का आनंद देने के लिए पहले से एक हेलीकॉप्टर संचालित किया जा रहा है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में ईको टूरिज्म को शिखर पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पर्यटकों की रुचि को देखते हुए ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ने एक समझौता किया है। यह सेवा महाकुंभ नगर में बोट क्लब के पास स्थित हेलीपोर्ट से संचालित होगी। पर्यटक 1,296 रुपये में 7-8 मिनट तक भ्रमण करेंगे। इसकी बुकिंग बोर्ड की वेबसाइट www.upecoboard.in से की जा सकती है। हेलीकॉप्टर में उड़ान के साथ ही प्रदेश के महत्वपूर्ण ईको साइट्स के बारे में विभिन्न माध्यमों से पर्यटकों को बताया जाएगा।
जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश धार्मिक आध्यात्मिक रूप से जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही प्राकृतिक रूप से भी। भारत के स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात सोनभद्र, जहां पर 1400 मिलियन वर्ष पुराना सलखन फासिल्स पार्क जैसे कई आकर्षण हैं। रानी टाइगर रिजर्व, दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी, पीलीभीत टाइगर रिजर्व सहित अनेकों आकर्षण हैं, जो तीर्थ नगरी से मामूली दूरी पर स्थित हैं। ईको टूरिज्म बोर्ड की ओर से महाकुंभ में 3,250 वर्ग फीट में लगाई प्रदर्शनी में इन सभी आकर्षणों को प्रदर्शित किया जा रहा है, ताकि पर्यटक इन स्थानों पर भी भ्रमण के लिए आकर्षित हों।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में आगंतुकों के लिए ईको टूरिज्म सेल्फी पॉइंट्स, वर्चुअल रियलिटी डोम, ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन एवं ईको टूरिज्म विकास बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रस्तुत किया जाएगा। ईको टूरिज्म से संबंधित विभिन्न हितधारकों द्वारा प्रचार, प्रसार एवं जानकारी प्रदान की जाएगी।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि हम पर्यटन स्थलों पर अच्छी कनेक्टिविटी देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के लिए हेली सर्विस का संचालन किया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा लखनऊ से 5,000 रुपये में पर्यटक दुधवा पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से जहां 4 घंटे से अधिक समय लगता है, वहीं वायुमार्ग से एक घंटे में ही यात्रा पूरी होगी। लोग www.up.flyola.in और www.upecoboard.in पर बुकिंग करके सफर कर सकते हैं।

×
Date : 23 January 2025 Posted By : EDITOR
महाकुंभ 2025 : जल्द शुरू होगी एक और हेलीकॉप्टर सेवा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]