Anurag Kashyap got fed up and left Mumbai forever

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap ) ने तंग आकर हमेशा के लिए छोड़ा मुंबई

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap ) ने तंग आकर हमेशा के लिए छोड़ा मुंबई, बोले- फिल्म इंडस्ट्री अब जहरीली हो गई है, दूर रहना चाहता हूं

Mumbai: बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाले टॉप फिल्ममेकर्स में शुमार अनुराग कश्यप ने मुंबई छोड़ दिया है। वह अब फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘देव डी’ जैसी फिल्में बनाने वाले अनुराग कश्यप पिछले काफी समय से बॉलीवुड के बदले माहौल की निंदा कर रहे थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि अब फिल्म इंडस्ट्री मुनाफे के पीछे भाग रही है, और आर्ट के रूप में अब सिनेमा की कोई खास कद्र नहीं है। अनुराग कश्यप ने दो महीने पहले ऐलान किया था कि वह मुंबई छोड़ देंगे। अब उन्होंने ऐसा कर दिखाया है। वह मुंबई से बहुत दूर अब किसी और शहर में शिफ्ट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अनुराग कश्यप अब बेंगलुरु में रह रहे हैं।
अनुराग कश्यप ने बताई मुंबई छोड़ने की वजह
अनुराग कश्यप ने ‘द हिंदू’ से बातचीत में कहा, ‘मैंने मुंबई छोड़ दिया है। मैं फिल्मी लोगों से दूर रहना चाहता हूं। इंडस्ट्री बहुत जहरीली हो गई है। हर कोई अनरियलिस्टक टारगेट्स का पीछा कर रहा है। हर कोई अगली 500 या 800 करोड़ रुपये की फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा है। क्रिएटिव माहौल खत्म हो गया है।’
अनुराग कश्यप बोले- कई और फिल्ममेकर्स मुंबई छोड़ चुके हैं
अनुराग कश्यप मुंबई में कई दशकों से रह रहे थे। इसी मायानगरी में उन्होंने स्ट्रगल भी किया और सफलता का स्वाद भी चखा। लेकिन शहर को छोड़ने के अपने फैसले को लेकर वह बोले, ‘शहर सिर्फ एक स्ट्रक्चर नहीं होता, बल्कि इसके लोग भी…यहां लोग आपको नीचे खींचते हैं।’ अनुराग कश्यप ने बताया कि मुंबई छोड़ने का फैसला लेने वाले वह अकेले नहीं हैं, बल्कि कुछ और फिल्ममेकर्स अब मुंबई छोड़ चुके हैं। जहां कुछ मिडल ईस्ट चले गए हैं, वहीं कुछ लंदन, जर्मनी, यूएस और पुर्तगाल शिफ्ट हो गए हैं। अनुराग कश्यप ने बताया कि शिफ्ट होने वाले ये फिल्ममेकर्स मेनस्ट्रीम से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Shael Oswal Makes His Playback Singing Debut with Dil Sambhalta Nahi; Award-winning Film Max, Min & Meowzaki Unveils Its First Song

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Shael Oswal Makes His Playback Singing Debut with Dil Sambhalta Nahi; Award-winning Film Max, Min & Meowzaki Unveils Its First Song Mumbai: After winning hearts with his independent music, singer Shael Oswal makes his playback singing debut with Dil Sambhalta Nahi, the first song from the award-winning film Max, Min […]