Apple will start production of iPhone 15 before launch in September

सितंबर में लॉन्‍च से पहले Apple शुरू कर देगा iPhone 15 का प्रोडक्‍शन

UNN: भारत में Apple फोन की फैक्‍ट्री का फॉक्‍सकान भले ही सितंबर में उद्घाटन करने जा रहा हो लेकिन कंपनी फोन का निर्माण उससे पहले ही शुरू करने की तैयारी कर रही है. निर्माण के बाद तुरंत फॉक्‍सकान जल्‍द से जल्‍द तमिलनाडु स्थित अपने इस प्‍लांट से डिलीवरी देना भी शुरू करने जा रहा है. फॉक्‍सकान के अलावा पेगोट्रॉन कॉरपोरेशन और विस्‍ट्रॉन कॉरपोरेशन जिनका टाटा ने अधिग्रहण कर लिया है वो भी जल्‍द ही एप्‍पल फोन की असेंबलिंग शुरू करने जा रहे हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि एप्‍पल के इस नए फोन की लॉन्चिंग 12 सितंबर को होने की उम्‍मीद है.

किस बात का हो रहा है इंतजार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्‍सकॉन का प्‍लांट चीन से भारत शिफ्ट हो रहा है. कंपनी उसी का इंतजार कर रही है. जैसे ही कंपनी की वहां से शिपिंग शुरू होती है कहा जा रहा है कि वो एप्‍पल का प्रोडक्‍शन शुरू कर देगी. माना जा रहा है कि ये उत्‍पादन एक हफ्ते में शुरु हो जा सकता है. कंपनी तमिलनाडु में एप्‍पल 15 का निर्माण करने जा रही है.

किन बातों पर निर्भर करता है प्रोडक्‍शन?
एप्‍पल का भारत में जल्‍द निर्माण इस बात पर निर्भर करता है कि उसे रेडी कंपोनेंट कब तक मिलते हैं. आईफोन 14 से पहले एप्‍पल भारत के एक छोटे हिस्‍से में ही काम करता था जो चीन से निर्माण में 6 से नौ महीने पीछे था. लेकिन इस साल मार्च में ये देरी और कम तब हो गई जब एप्‍पल ने भारत में अपना उत्‍पादन बढ़ाते हुए 7 प्रतिशत तक कर दिया. कंपनी का लक्ष्‍य है कि वो चीन और भारत से अपने उत्‍पादन के अंतर को जल्‍द से जल्‍द खत्‍म कर दें.

दूसरी कंपनियां भी करेंगी आईफोन बनाने का काम
आईफोन बनाने का काम केवल फॉक्‍सकॉन ही नहीं करती है बल्कि पेट्रागान कॉरपोरेशन और विस्‍ट्रॉन इंडिया भी करते हैं. लेकिन इनका अधिग्रहण टाटा ने कर लिया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका निर्माण भी जल्‍द ही शुरू हो जाएगा.

हैदराबाद में जल्‍द शुरू होगा एप्‍पल आईपॉड का काम
जानकारी के अनुसार कंपनी भारत के हैदराबाद में एप्‍पल के आईपॉड का काम भी शुरू कर सकती है. हैदराबाद वाला प्‍लॉंट फॉक्‍सकॉन का एक अप्रूव्‍ड प्‍लॉंट है और इस पर कंपनी ने 400 मिलियन का निवेश किया है. कंपनी यहां से दिसंबर 2024 में बड़ी संख्‍या में निर्माण शुरू करने की तैयारी कर रही है. फॉक्‍सकॉन की हैदराबाद वाले प्‍लॉंट में आईपॉड बनाए जाएंग और दिसंबर से इनका निर्माण शुरू हो सकता है.

×
Date : 17 August 2023 Posted By : EDITOR
सितंबर में लॉन्‍च से पहले Apple शुरू कर देगा iPhone 15 का प्रोडक्‍शन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]