Article 370 was for a period, it was temporary - Rajiv Pratap Rudy

आर्टिकल-370 एक अवधि के लिए था, टेंपरेरी था – राजीव प्रताप रूडी

 

आर्टिकल-370 एक अवधि के लिए था, टेंपरेरी था – राजीव प्रताप रूडी

पटना। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 को लेकर हुए हंगामे और भाजपा नेताओं के मार्शल आउट करने को लेकर भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि एक ऐसा निर्णय जो शायद पूरा भारत अपने इतिहास में याद करेगा, वह धारा 370 को हटाया जाना है। यह तो कार्यकारी आदेश (एग्जीक्यूटिव ऑर्डर) से गया है। इसमें कोई संविधान संशोधन नहीं किया गया है। आर्टिकल 370 एक अवधि के लिए था, टेंपरेरी था, ऐसे में मैं समझता हूं कि आज जो कुछ भी आप कश्मीर के विकास का रूप देख रहे हैं और बड़ा कदम जो भारत की सरकार ने उठाया है। उससे निश्चित रूप से वहां के लोगों को लाभ मिला है।
उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक रूप से इस विषय को उठाना मैं समझता हूं उनकी राजनीतिक दिशा है, उनकी सोच है। मुझे नहीं लगता है कि 370 वहां कभी फिर से बहाल किया जा सकता है।
तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा उपचुनाव के चारों सीटों पर जीत और झारखंड और महाराष्ट्र में महागठबंधन की जीत का दावा किया है, मीडिया के इस सवाल पर राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि वह हरियाणा भी गए थे, वहां भी जीत का दावा किया था। फिर जीत का दावा कर रहे हैं। तो, आप जान लीजिए की विपक्ष का काम ही है, जीत का दावा करना। हम जीत का दावा नहीं करते हैं। हम करके दिखाते हैं और भारतीय जनता पार्टी और एनडीए का चेहरा है, हम जो काम कहते हैं, वह कर दिखाते हैं। चाहे वह महाराष्ट्र में हो, झारखंड में हो, या बिहार के चार सीटों पर हो, हमारी जीत निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी किया नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद […]