दिल्ली में 'घर घर राशन योजना' लागू न होने पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप - Update Now News

दिल्ली में ‘घर घर राशन योजना’ लागू न होने पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। इसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की और केंद्र सरकार की भाजपा सरकार पर दिल्ली में इस योजना को लागू करने से रोकने का भी आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, दिल्ली में इस योजना को लागू करने के लिए पिछले कुछ सालों से बहुत संघर्ष कर रहे हैं। हमने इस पर सारा काम भी कर लिया था, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने इसको रोक दिया। यह बिल्कुल सही नहीं है, जिस सोच का समय आ गया हो उसे कोई नहीं रोक सकता, कोई ताकत नहीं रोक सकती। क्योंकि उसके पीछे कुदरत लग जाती है। दरअसल पंजाब में इस योजना के शुरू होने से सूबे की आम आदमी पार्टी की सरकार घर-घर राशन पहुंचा सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि, कुछ समय से सभी लोगों ने देखा कि दिल्ली के लोगों के कामों को रोका जा रहा है, हम मोहल्ला क्लीनिक बनाना चाहते थे, तो उन्हें 2 सालों तक रोका गया, लेकिन फिर भी हमने किया। सीसीटीवी कैमरे लगाना चाहते थे, उसकी फाइल तीन सालों तक रोकी गई। स्कूल-अस्पताल बनाना चाहते हैं तो उन्हें रोकने की कोशिश की जाती है।

×
Date : 29 March 2022 Posted By : EDITOR
दिल्ली में ‘घर घर राशन योजना’ लागू न होने पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
News Image

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। इसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की और केंद्र सरकार की भाजपा सरकार पर दिल्ली में इस योजना को लागू करने से रोकने का भी आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, दिल्ली में इस योजना को लागू करने के लिए पिछले कुछ सालों से बहुत संघर्ष कर रहे हैं। हमने इस पर सारा काम भी कर लिया था, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने इसको रोक दिया। यह बिल्कुल सही नहीं है, जिस सोच का समय आ गया हो उसे कोई नहीं रोक सकता, कोई ताकत नहीं रोक सकती। क्योंकि उसके पीछे कुदरत लग जाती है। दरअसल पंजाब में इस योजना के शुरू होने से सूबे की आम आदमी पार्टी की सरकार घर-घर राशन पहुंचा सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि, कुछ समय से सभी लोगों ने देखा कि दिल्ली के लोगों के कामों को रोका जा रहा है, हम मोहल्ला क्लीनिक बनाना चाहते थे, तो उन्हें 2 सालों तक रोका गया, लेकिन फिर भी हमने किया। सीसीटीवी कैमरे लगाना चाहते थे, उसकी फाइल तीन सालों तक रोकी गई। स्कूल-अस्पताल बनाना चाहते हैं तो उन्हें रोकने की कोशिश की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]