Arvind Kejriwal Sent To 3 Days CBI Custody

Arvind Kejriwal Sent To 3 Days CBI Custody : अरविंद केजरीवाल को 3 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजते हुए कोर्ट ने कुछ सहूलियतें भी दी

 

नई दिल्ली। सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी और दिन भर चले घटनाक्रम के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। स्पेशल जज अमिताभ रावत ने हालांकि केजरीवाल को रिमांड के दौरान कुछ सहूलियतें भी दी हैं। अदालत ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता को हर दिन 30 मिनट उनसे मिलने की और घर का बना खाना ले जाने की इजाजत दी है। कोर्ट का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान दिल्ली सीएम अपनी निर्धारित दवाएं और घर का बना खाना खा सकते हैं। इतना ही नहीं कोर्ट ने केजरीवाल के वकील को भी रोजाना आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी है।
इससे पहले केजरीवाल की पांच दिन की रिमांड की मांग करते हुए सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि मामले में बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए केजरीवाल से पूछताछ और अन्य आरोपियों से आमना-सामना कराया जाना जरूरी है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल को आज सुबह ही ईडी की न्यायिक हिरासत से सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल को 20 जून को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ही जमानत दी थी। ईडी ने उनके जेल से बाहर आने से पहले ही जमानत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने जमानत पर रोक लगाते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल -अयातुल्ला खामेनेई इमाम रजा दरगाह में हुए सुपुर्द-ए-खाक -सात दिन चले अंतिम संस्कार कार्यक्रम में 3.5 करोड़ लोगों के शामिल होने का दावा तेहरान। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह […]

भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील: ऊर्जा भविष्य का अहम पड़ाव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील: ऊर्जा भविष्य का अहम पड़ाव नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया ऑस्ट्रेलिया यात्रा में यूरेनियम आपूर्ति से जुड़ा अहम समझौता हुआ है। समझौते के तहत भारत की परमाणु ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। […]