Arvind Kejriwal will be absorbed in Vipassana meditation

आज से अरविंद केजरीवाल विपश्यना ध्यान में होंगे लीन

अरविंद केजरीवाल विपश्यना ध्यान में होंगे लीन

आज से होशियारपुर के ध्यान केंद्र में रहेंगे 10 दिन

अमृतसर । दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल अब सार्वजनिक रूप से कम नजर आ रहे हैं। इस बीच खबर है कि वह 10 दिनों के लिए विपश्यना ध्यान में शामिल होने जा रहे हैं। इसके लिए वह पंजाब के होशियारपुर स्थित ध्यान केंद्र में रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 5 मार्च से 15 मार्च तक केजरीवाल महिलांवाली गांव के पास आनंदगढ़ में धम्म-धज विपश्यना योग केंद्र में ध्यान करेंगे। यह पहली बार नहीं है जब वह इस प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दिसंबर 2023 में भी उन्होंने होशियारपुर के इसी ध्यान केंद्र में 10 दिन बिताए थे।
दिसंबर 2023 को जब अरविंद केजरीवाल होशियारपुर पहुंचे थे, तब उनके खिलाफ ईडी कार्रवाई तेज कर चुकी थी। बार-बार कहने पर भी केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]