Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Highlights

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान किशन काफी संतुष्ट नजर आए और उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों के मिलकर प्रदर्शन करने की तारीफ की. ईशान पहली बार सनराइजर्स की कप्तानी कर रहे हैं और बतौर कप्तान IPL में पहली जीत दर्ज करने के बाद कप्तान ईशान किशन ने कहा कि अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने मैच को एसआरएच के लिए काफी आसान बना दिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 226 रन लगाए. टीम की ओर से हेनरिक क्लासन ने 52, अभिषेक शर्मा ने 48 और ट्रेविस हेड ने 46 रन बनाए, जबकि नीतीश रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 161 रन बनाकर ढेर हो गई. टीम की तरफ से सर्वाधिक 52 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 35 रन बनाए.
मैच के बाद ईशान किशन ने इस जीत में पूरी टीम का अहम योगदान बताया. उन्होंने कहा, ‘हर किसी के प्रयासों से मैं खुश था. मुझे नहीं लगता कि पिच बहुत अच्छी थी. हेड और अभिषेक ने हमारे लिए खेल आसान बना दिया. यह पूरी तरह से टीम का प्रयास था. हमारी योजना विकेट लेने की थी. हर्ष ने बस वह गेंद डाली और हम खुशकिस्मत रहे कि हमें वह विकेट मिल गया. हर्ष अपनी घरेलू टीम के लिए भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. मैं शिवांग के बारे में बात करना चाहूंगा, उन्होंने असाधारण रूप से अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने बड़े हौसले के साथ गेंदबाजी की. शिवांग ने हमारे लिए अपना काम बखूबी किया.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

RCB vs KKR IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱RCB vs KKR IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हरा दिया Raipur: रायपुर में बुधवार को खेले गए IPL 2026 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हरा दिया। 193 रन के लक्ष्य […]

एयर इंडिया ने तीन महीनों के लिए की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एयर इंडिया ने तीन महीनों के लिए की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द -वित्तीय वर्ष में 22,000 करोड़ से ज्यादा का घाटा होने का अनुमान नई दिल्ली । मध्य पूर्व संकट के कारण जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते एयर इंडिया ने जून की शुरुआत से तीन महीनों के लिए […]