At EICMA 2026 TVS Motor Company reaffirmed its

EICMA 2026 में टीवीएस मोटर कंपनी ने यूरोप के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

EICMA 2026 में टीवीएस मोटर कंपनी ने यूरोप के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

· मिलान में यूरोपीय ग्राहकों, डीलर्स और मीडिया के सामने चार प्रोडक्शन-रेडी मॉडल TVS Orbiter, TVS M1-S, TVS X और TVS RTR 125 पेश किए।

· समर्पित इंजीनियरिंग सुविधाएं, मजबूत रिटेल नेटवर्क और स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार विकसित प्रोडक्ट यूरोप में टीवीएस मोटर की दीर्घकालिक सफलता को देंगे मजबूती।

· EICMA में पहली बार सैकड़ों लोगों को टेस्ट राइड के जरिए टीवीएस मोटर के वाहनों को अनुभव करने का मौका मिला।

सिंगापुर: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने मिलान में आयोजित EICMA 2026 में यूरोप के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। कंपनी ने इस आयोजन में यूरोपीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए गए चार प्रोडक्शन-रेडी मॉडल पेश किए। EICMA में पहली बार टीवीएस मोटर ने सैकड़ों लोगों को अपने वाहनों की टेस्ट राइड का अवसर भी दिया।

कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार में यूरोप की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। टीवीएस मोटर विकसित बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। यह रणनीति कंपनी के कुल रेवेन्यू में अंतरराष्ट्रीय कारोबार की हिस्सेदारी बढ़ाने के लक्ष्य का हिस्सा है। कंपनी की योजना 2030 तक इस हिस्सेदारी को 40 फीसदी तक पहुंचाने की है।

टीवीएस मोटर कंपनी के प्रेसिडेंट (इंटरनेशनल बिजनेस) पेयमान करगर ने कहा, “यूरोप टीवीएस मोटर के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और हमारी अंतरराष्ट्रीय विकास योजनाओं का अहम हिस्सा है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल और प्रीमियम शहरी परिवहन के क्षेत्र में हमें यहां काफी संभावनाएं नजर आती हैं। इन बाजारों में सफलता के लिए केवल प्रतिस्पर्धी प्रोडक्ट होना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए ग्राहकों की जरूरतों की गहरी समझ, मजबूत स्थानीय स्तर पर कामकाज और बेहतर डिस्ट्रीब्यूशन व सर्विस नेटवर्क जरूरी है। पिछले एक साल में हमने अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने, डीलर और सर्विस क्षमताओं को बेहतर बनाने और यूरोपीय ग्राहकों की राइडिंग जरूरतों के अनुरूप प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तैयार करने पर ध्यान दिया है। यूरोप में

अपनी मौजूदगी बढ़ाने के साथ हमारा फोकस टीवीएस ब्रांड तक ग्राहकों की पहुंच बढ़ाने, उनके साथ जुड़ाव मजबूत करने और क्वालिटी, टेक्नोलॉजी व बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस देने वाले प्रोडक्ट उपलब्ध कराने पर है।”

तीन दशक से अधिक का अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोटिव लीडरशिप अनुभव रखने वाले पेयमान करगर को 27 जनवरी, 2027 से टीवीएस मोटर कंपनी का डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वह के. एन. राधाकृष्णन का स्थान लेंगे।

लगातार मजबूत हो रहा रिटेल नेटवर्क

इटली में टीवीएस मोटर के नेटवर्क में अब 100 से अधिक रिटेलर्स शामिल हो चुके हैं। पिछले एक साल में इटली में कंपनी की बिक्री में 110 फीसदी की वृद्धि हुई है। स्पेन और पुर्तगाल में भी कंपनी के 22 रिटेलर्स काम कर रहे हैं। अब कंपनी की योजना फ्रांस और जर्मनी में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की है। EICMA 2025 में पेश की गई RTX 300 को भी जल्द यूरोपीय डीलरशिप तक पहुंचाने की तैयारी है।

यूरोपीय राइडर्स के लिए चार मॉडल

पेश किए गए चार मॉडलों में से तीन इलेक्ट्रिक हैं। Orbiter एक सिटी स्कूटर है, जिसमें दो रिमूवेबल बैटरी का विकल्प मिलता है। वहीं, M1-S मैक्सी-स्कूटर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन लेकर आया है। इसकी अधिकतम रफ्तार 105 किलोमीटर प्रति घंटा है और सीट के नीचे फुल-फेस हेलमेट रखने की जगह भी दी गई है। इस रेंज में सबसे ऊपर TVS X है, जिसमें 10.2 इंच की टचस्क्रीन और इन-बिल्ट LTE कनेक्टिविटी दी गई है।

TVS RTR 125 को A1 लाइसेंस धारकों के लिए तैयार किया गया है। यह युवा और पहली बार मोटरसाइकिल चलाने वाले राइडर्स को यूरोप में टीवीएस मोटर के मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो से जुड़ने का अवसर देती है। इस पोर्टफोलियो में RR 310, RTR 310, Ronin और RTX 300 भी शामिल हैं।

EICMA में पहली बार टेस्ट राइड का मौका

EICMA 2026 पहला ऐसा आयोजन रहा, जहां टीवीएस मोटर ने अपने वाहनों की टेस्ट राइड की सुविधा उपलब्ध कराई। आयोजन के दौरान सैकड़ों लोगों ने टीवीएस मोटर के विभिन्न मॉडलों की सवारी की और केवल स्टॉल पर वाहनों को देखने के बजाय खुद उनका अनुभव लिया।

1982 से रेसिंग की विरासत

टीवीएस मोटर ने मिलान में पहली बार अपनी ’82 Series Collection को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया। इसमें कंपनी की रेसिंग विरासत को समर्पित चार खास कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिलें पेश की गईं। ’82 Series Collection के जरिए टीवीएस रेसिंग के योगदान को दर्शाया गया है। यह कलेक्शन कंपनी की इंजीनियरिंग सोच और मोटरस्पोर्ट्स से मिली सीख को आम राइडर्स के लिए तैयार किए जाने वाले प्रोडक्ट्स में शामिल करने की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है।

‘82 Series RR 310: टीवीएस रेसिंग के साथ टीवीएस मोटर की रेसिंग सफलताओं से प्रेरित यह स्पोर्ट्स बाइक अपनी रेसिंग विरासत को खास अंदाज में पेश करती है।

’82 Series RTR 310: यह एक रोडस्टर बाइक है, जिसमें सिंगल सिक्स-एक्सिस आईएमयू की मदद से कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और व्हीली कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

’82 Series RTX 300: यह एक एडवेंचर बाइक है, जिसे लंबी यात्राओं और नई जगहों की खोज के लिए तैयार किया गया है। यह ऑफ-रोड रास्तों के साथ सामान्य सड़कों पर भी बेहतर राइडिंग अनुभव देने में सक्षम है।

’82 Series Ronin 250: यह एक किफायती नियो-रेट्रो बाइक है, जिसमें स्क्रैम्बलर और रोडस्टर डिजाइन की खूबियों को शामिल किया गया है। यह क्लासिक लुक के साथ शहरी सड़कों पर बेहतर फुर्ती और नियंत्रण प्रदान करती है।

ये चारों मोटरसाइकिलें कॉन्सेप्ट मॉडल हैं और इन्हें केवल प्रदर्शन के उद्देश्य से पेश किया गया है।

×
Date : 16 November 2026 Posted By : EDITOR
EICMA 2026 में टीवीएस मोटर कंपनी ने यूरोप के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
News Image

EICMA 2026 में टीवीएस मोटर कंपनी ने यूरोप के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

· मिलान में यूरोपीय ग्राहकों, डीलर्स और मीडिया के सामने चार प्रोडक्शन-रेडी मॉडल TVS Orbiter, TVS M1-S, TVS X और TVS RTR 125 पेश किए।

· समर्पित इंजीनियरिंग सुविधाएं, मजबूत रिटेल नेटवर्क और स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार विकसित प्रोडक्ट यूरोप में टीवीएस मोटर की दीर्घकालिक सफलता को देंगे मजबूती।

· EICMA में पहली बार सैकड़ों लोगों को टेस्ट राइड के जरिए टीवीएस मोटर के वाहनों को अनुभव करने का मौका मिला।

सिंगापुर: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने मिलान में आयोजित EICMA 2026 में यूरोप के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। कंपनी ने इस आयोजन में यूरोपीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए गए चार प्रोडक्शन-रेडी मॉडल पेश किए। EICMA में पहली बार टीवीएस मोटर ने सैकड़ों लोगों को अपने वाहनों की टेस्ट राइड का अवसर भी दिया।

कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार में यूरोप की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। टीवीएस मोटर विकसित बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। यह रणनीति कंपनी के कुल रेवेन्यू में अंतरराष्ट्रीय कारोबार की हिस्सेदारी बढ़ाने के लक्ष्य का हिस्सा है। कंपनी की योजना 2030 तक इस हिस्सेदारी को 40 फीसदी तक पहुंचाने की है।

टीवीएस मोटर कंपनी के प्रेसिडेंट (इंटरनेशनल बिजनेस) पेयमान करगर ने कहा, "यूरोप टीवीएस मोटर के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और हमारी अंतरराष्ट्रीय विकास योजनाओं का अहम हिस्सा है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल और प्रीमियम शहरी परिवहन के क्षेत्र में हमें यहां काफी संभावनाएं नजर आती हैं। इन बाजारों में सफलता के लिए केवल प्रतिस्पर्धी प्रोडक्ट होना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए ग्राहकों की जरूरतों की गहरी समझ, मजबूत स्थानीय स्तर पर कामकाज और बेहतर डिस्ट्रीब्यूशन व सर्विस नेटवर्क जरूरी है। पिछले एक साल में हमने अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने, डीलर और सर्विस क्षमताओं को बेहतर बनाने और यूरोपीय ग्राहकों की राइडिंग जरूरतों के अनुरूप प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तैयार करने पर ध्यान दिया है। यूरोप में

अपनी मौजूदगी बढ़ाने के साथ हमारा फोकस टीवीएस ब्रांड तक ग्राहकों की पहुंच बढ़ाने, उनके साथ जुड़ाव मजबूत करने और क्वालिटी, टेक्नोलॉजी व बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस देने वाले प्रोडक्ट उपलब्ध कराने पर है।"

तीन दशक से अधिक का अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोटिव लीडरशिप अनुभव रखने वाले पेयमान करगर को 27 जनवरी, 2027 से टीवीएस मोटर कंपनी का डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वह के. एन. राधाकृष्णन का स्थान लेंगे।

लगातार मजबूत हो रहा रिटेल नेटवर्क

इटली में टीवीएस मोटर के नेटवर्क में अब 100 से अधिक रिटेलर्स शामिल हो चुके हैं। पिछले एक साल में इटली में कंपनी की बिक्री में 110 फीसदी की वृद्धि हुई है। स्पेन और पुर्तगाल में भी कंपनी के 22 रिटेलर्स काम कर रहे हैं। अब कंपनी की योजना फ्रांस और जर्मनी में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की है। EICMA 2025 में पेश की गई RTX 300 को भी जल्द यूरोपीय डीलरशिप तक पहुंचाने की तैयारी है।

यूरोपीय राइडर्स के लिए चार मॉडल

पेश किए गए चार मॉडलों में से तीन इलेक्ट्रिक हैं। Orbiter एक सिटी स्कूटर है, जिसमें दो रिमूवेबल बैटरी का विकल्प मिलता है। वहीं, M1-S मैक्सी-स्कूटर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन लेकर आया है। इसकी अधिकतम रफ्तार 105 किलोमीटर प्रति घंटा है और सीट के नीचे फुल-फेस हेलमेट रखने की जगह भी दी गई है। इस रेंज में सबसे ऊपर TVS X है, जिसमें 10.2 इंच की टचस्क्रीन और इन-बिल्ट LTE कनेक्टिविटी दी गई है।

TVS RTR 125 को A1 लाइसेंस धारकों के लिए तैयार किया गया है। यह युवा और पहली बार मोटरसाइकिल चलाने वाले राइडर्स को यूरोप में टीवीएस मोटर के मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो से जुड़ने का अवसर देती है। इस पोर्टफोलियो में RR 310, RTR 310, Ronin और RTX 300 भी शामिल हैं।

EICMA में पहली बार टेस्ट राइड का मौका

EICMA 2026 पहला ऐसा आयोजन रहा, जहां टीवीएस मोटर ने अपने वाहनों की टेस्ट राइड की सुविधा उपलब्ध कराई। आयोजन के दौरान सैकड़ों लोगों ने टीवीएस मोटर के विभिन्न मॉडलों की सवारी की और केवल स्टॉल पर वाहनों को देखने के बजाय खुद उनका अनुभव लिया।

1982 से रेसिंग की विरासत

टीवीएस मोटर ने मिलान में पहली बार अपनी '82 Series Collection को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया। इसमें कंपनी की रेसिंग विरासत को समर्पित चार खास कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिलें पेश की गईं। '82 Series Collection के जरिए टीवीएस रेसिंग के योगदान को दर्शाया गया है। यह कलेक्शन कंपनी की इंजीनियरिंग सोच और मोटरस्पोर्ट्स से मिली सीख को आम राइडर्स के लिए तैयार किए जाने वाले प्रोडक्ट्स में शामिल करने की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है।

‘82 Series RR 310: टीवीएस रेसिंग के साथ टीवीएस मोटर की रेसिंग सफलताओं से प्रेरित यह स्पोर्ट्स बाइक अपनी रेसिंग विरासत को खास अंदाज में पेश करती है।

'82 Series RTR 310: यह एक रोडस्टर बाइक है, जिसमें सिंगल सिक्स-एक्सिस आईएमयू की मदद से कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और व्हीली कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

'82 Series RTX 300: यह एक एडवेंचर बाइक है, जिसे लंबी यात्राओं और नई जगहों की खोज के लिए तैयार किया गया है। यह ऑफ-रोड रास्तों के साथ सामान्य सड़कों पर भी बेहतर राइडिंग अनुभव देने में सक्षम है।

'82 Series Ronin 250: यह एक किफायती नियो-रेट्रो बाइक है, जिसमें स्क्रैम्बलर और रोडस्टर डिजाइन की खूबियों को शामिल किया गया है। यह क्लासिक लुक के साथ शहरी सड़कों पर बेहतर फुर्ती और नियंत्रण प्रदान करती है।

ये चारों मोटरसाइकिलें कॉन्सेप्ट मॉडल हैं और इन्हें केवल प्रदर्शन के उद्देश्य से पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सीएनएच ने उत्तर प्रदेश में अपने नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में भारत की भूमिका होगी और मजबूत

📰 Generate e-Paper Clip सीएनएच ने उत्तर प्रदेश में अपने नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में भारत की भूमिका होगी और मजबूत उत्तर प्रदेश के यीडा (YEIDA) में 100 एकड़ में बनने वाला यह प्लांट घरेलू और निर्यात बाजारों के लिए ट्रैक्टर और इंजन बनाएगा, जिससे देश […]

फेयरफैक्स के सीओओ ने कहा, IDBI बैंक में वैश्विक पहुंच वाला भारत का सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सल बैंक बनने की क्षमता

📰 Generate e-Paper Clip फेयरफैक्स के सीओओ ने कहा, IDBI बैंक में वैश्विक पहुंच वाला भारत का सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सल बैंक बनने की क्षमता मुंबई: कनाडा की निवेश कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) पीटर क्लार्क ने कहा है कि IDBI बैंक में वैश्विक पहुंच वाला भारत का सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सल बैंक […]