US-Iran War: “ईरान पर हमला टला, Donald Trump के 5 दिन के फैसले से दुनिया में हलचल
US-Iran War: “ईरान पर हमला टला, Donald Trump के 5 दिन के फैसले से दुनिया में हलचल
“ग्लोबल मार्केट पर असर, तेल कीमतों में हलचल, Donald Trump के फैसले से ग्लोबल मार्केट में तूफान
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने वैश्विक बाजारों और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई को टालने और 5 दिन का समय देने की घोषणा ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या यह रणनीतिक कदम है या सिर्फ बाजार को संभालने की चाल, इस पर चर्चा तेज हो गई है. अगर ट्रंप का ये कदम केवल बाजार को संभालने का एक उपाय है तो जंग अभी बंद नहीं होगी. उधर ट्रंप के इस ऐलान के बाद भी इजरायल ने ईरान पर अपने हमले बंद नहीं किए हैं. इससे संदेह के बादल मंडरा रहे हैं.
अचानक फैसले से बाजार में हलचल
ट्रंप ने ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स पर संभावित हमले को फिलहाल रोक दिया गया है और बातचीत को मौका दिया जाएगा. यह घोषणा ऐसे समय आई जब अमेरिकी बाजार खुलने से ठीक पहले माहौल बेहद तनावपूर्ण था. जबकि भारतीय बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी. इस खबर के बाद वैश्विक बाजारों में राहत देखने को मिली और निवेशकों ने राहत की सांस ली.
तेल और बाजार पर सीधा असर
इस घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे वैश्विक बाजारों को राहत मिली. तेल की कीमतें कम होने से महंगाई का दबाव घट सकता है और निवेशकों का भरोसा मजबूत होता है. यही वजह है कि शेयर बाजारों में तेजी देखी गई और जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी.
US-Iran War: Donald Trump ने कहा-

