Australia bowled out for 104 India take a 46-run lead

ऑस्ट्रेलिया 104 पर लुढ़का, भारत को 46 रन की बढ़त

 

ऑस्ट्रेलिया 104 पर लुढ़का, भारत को 46 रन की बढ़त

पर्थ । भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 104 रन पर समेटकर 46 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पांच और हर्षित राणा ने तीन विकेट झटके। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाये थे। ऑस्ट्रेलिया ने कल के सात विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया। ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट जल्दी ही गंवा दिए और उसका स्कोर नौ विकेट पर 79 रन हो गया। बुमराह ने एलेक्स कैरी को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। कैरी ने 21 रन बनाये। बुमराह का यह पांचवां विकेट था। उन्होंने कल चार विकेट लिए थे। हर्षित राणा ने नाथन लियोन को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया का नौंवां विकेट झटका। लेकिन इसके बाद मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने आखिरी विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी कर मेजबान टीम को 100 के पार पहुंचाया। राणा ने स्टार्क को पंत के हाथों लपकवा कर ऑस्ट्रेलिया की पारी 104 रनों पर समेट दी। स्टार्क ने 112 गेंदों पर उपयोगी 26 रन बनाये जो उनकी टीम की तरफ से सर्वाधिक स्कोर रहा। हेजलवुड सात रन पर नाबाद रहे। भारत की तरफ से बुमराह ने 18 ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज को 20 रन पर दो विकेट और राणा को 48 रन पर तीन विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न नॉर्थ जोन विजेता घोषित, साउथ जोन रहा उपविजेता इंदौर : डेफ प्लेयर्स के लिए इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) द्वारा आयोजित 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन इंदौर में […]

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanatan Premier League in Indore : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन इंदौर: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। क्रिकेट, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के इस अनूठे आयोजन को […]