Bangladeshi intruders will be selectively expelled Shah

बांग्लादेशी घुसपैठियों को सरकार बनाते ही चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा: शाह

सोरेन सरकार इन घुसपैठियों का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत करती

रांची । मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित कर दावा किया कि 23 नवंबर को झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हम उन बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा, जिनका हेमंत सोरेन की सरकार ने रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया है।
उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की सरकार को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन करार दिया। केंद्रीय मंत्री शाह ने पूछा, ‘‘आपमें से किसी ने 350 करोड़ रुपये एक साथ देखे हैं? किसी ने 35 करोड़ एक साथ देखा है? किसी ने नहीं देखा। लेकिन कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम के घर से 35 करोड़ और दूसरे सांसद के घर से 350 करोड़ पकड़ा गया है। इन नोटों को गिनने वाली मशीनें गर्म हो गई, पर नोट खत्म नहीं हुए।
उन्होंने कहा कि ये पैसा झरिया और धनबाद के युवाओं के हैं, जो गठबंधन के मंत्री-नेता लूट कर ले गए। यहां कमल फूल की सरकार बना दो, करोड़ों रुपये लूटने वालों को उल्टा लटका कर सीधा कर दिया जाएगा। उन्होंने राज्य की गठबंधन सरकार पर हमला कर कहा कि इन लोगों ने हजारों करोड़ का मनरेगा घोटाला, जमीन घोटाला, कोयला घोटाला और शराब घोटाला किया। ये घोटाला करने वाली सोरेन सरकार है। केंद्र सरकार ने राज्य को साढ़े लाख करोड़ से ज्यादा की राशि दी, लेकिन सोरेन सरकार इस राशि का उपयोग करने के बजाय लूट-खसोट में व्यस्त रही। राज्य की जनता इस कुशासन से मुक्त होने का संकल्प ले चुकी है।
उन्होंने वादा किया कि हर माता-बहन को सालाना 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध होगा और दीपावली और रक्षाबंधन में दो मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोरेन ने वादा करने के बाद भी युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया, लेकिन हम हर युवा साथी को 2 हजार रुपए प्रतिमाह बेकारी भत्ता देने का वादा करते है। हर साल एक लाख और पांच साल में पांच लाख रोजगार पैदा करने का हमारा वादा है। दो लाख 87 हजार पदों पर पारदर्शी तरीके से भर्ती सुनिश्चित होगी। किसानों का धान 3100 रुपये क्विंटल खरीदने का काम हमारी सरकार करेगी। एक रुपये में 50 लाख तक की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री योजना शुरू होगी। उन्होंने झारखंड में 10 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का भी वादा किया। इस मौके पर शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी खटाखट खटाखट घोषणाएं करते हैं, पर क्या वे पूरी होंगी? दूसरी ओर नरेंद्र मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है। उनकी हर गारंटी को हमारी सरकार पूरा करेगी। हेमंत सरकार के कार्यकाल में यहां के युवाओं को दौड़ में मरना पड़ता है। हमारी सरकार बनी तब लोगों के घर में डाकिया भर्ती पत्र पहुंचाएगा।

×
Date : 13 November 2024 Posted By : EDITOR
बांग्लादेशी घुसपैठियों को सरकार बनाते ही चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा: शाह
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]