Barwani Collector Madhya Pradesh will distribute Diwali kits

Barwani : MP- बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को बड़वानी कलेक्टर बांटेगी दिवाली किट

रोशनी के इस त्योहार पर मुस्कान बाँटने की अनूठी पहल

खुशियों की लौ से जगमगाएंगी जरूरतमंद बच्चों की दिवाली

इंदौर : जगमगाती इस दिवाली को और रोशन करने के लिए बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाएगी। कलेक्टर श्रीमती सिंह बताया कि बचपन की दीवाली हर किसी के लिए सबसे खबसूरत यादों में से एक होती है। न किसी चीज का दिखावा, न बड़ी बड़ी तैयारियां, बस सच्ची खुशियां और मन भर के उत्साह रखते है। माँ के साथ दीवारें पोत ली,घर आंगन की सफाई में हाथ बंटा लिए और पिताजी के साथ बाजार जाकर नए कपड़े और पटाखे मिठाईयां खरीद लेने का आनंद सबसे बड़ी खुशी देता है। अब कलेक्टर की दिवाली जिम्मेदारियों और सेवा की रोशनी से जगमगाती है। सेवा करते हुए परिवार से दूर रहकर भी जरूरतमंदों के साथ उनकी खुशियों में शामिल होना अलग एक अलग अहसास कराता है। जरूरतमंद बच्चों की छोटी-छोटी खुशियों से उनमें मुस्कुराहट देखना, अनमोल क्षण बन जाता है। इस दिवाली को उन जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाने का निर्णय किया। बड़वानी नगर में राम कुलेश्वर मंदिर के आसपास रहने वाले परिवारों और रूपनगर वार्ड के बच्चों के साथ मनाएगी। उनके लिए उन्होंने दिवाली किट तैयार किया है। जिसमें मिठाई और पटाखे, दीपक के साथ कुछ सामग्री प्रदान करेगी। इस बार की दिवाली कलेक्टर बड़वानी श्रीमती सिंह जरूरतमंद बच्चो के साथ मनाएगी।

×
Date : 20 October 2025 Posted By : EDITOR
Barwani : MP- बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को बड़वानी कलेक्टर बांटेगी दिवाली किट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]