Karnataka: बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री, पार्टी ने इनके नाम पर लगाई मुहर - Update Now News

Karnataka: बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री, पार्टी ने इनके नाम पर लगाई मुहर

 

नई दिल्ली। कर्नाटक में भाजपा के लिए सियासी तूफान तब शुरू हुआ जब वहां के मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद कर्नाटक के नए सीएम के नाम को लेकर कयास लगाए जाने लगे। इसके लिए भाजपा की तरफ से पर्यवेक्षकों की एक टीम बेंगलुरू भेजी गई। इस टीम के साथ पार्टी नेताओं की लंब बैठक चली और आखिरकर कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान पार्टी की तरफ से कर दिया गया। वीएस येदियुरप्पा के चहेते और उनकी सरकार में गृहमंत्री बसवराज बोम्मई को नए मुख्यमंत्री के रूप में सहमति दे दी गई। मतलब साफ है कि बसवराज बोम्मई येदियुरप्पा की जगह अब कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। बसवराज बोम्मई के पिता भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और सबसे बड़ी बात की भाजपा के लिए जो चिंता का विषय था लिंगायत समुदाय का नेता होना तो आपको बता दें कि बसवराज बोम्मई इस समुदाय से ही आते हैं। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि बसवराज बोम्मई के नाम पर येदियुरप्पा पहले से अपनी तरफ से मुहर लगा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]