BCCI issued 10 guidelines

बीसीसीआई ने जारी किये 10 दिशानिर्देश, सभी खिलाड़ियों को करना होगा पालन

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआईI) ने राष्ट्रीय टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए 10 दिशानिर्देश जारी किये हैं। जिनका पालन सभी को करना होगा। इसके तहत घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सीरीज के दौरान खिलाड़ी व्यक्तिगत विज्ञापन नहीं कर सकेंगे और परिवार व निजी स्टाफ भी उनके साथ नहीं रहेगा। बोर्ड ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में ‘अनुशासन और एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए करीब 10 नियमों का पालन जरुरी कर दिया है। इन नियमों का पालन नहीं करने वाले खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाएगा जिसमें केंद्रीय अनुबंधों से उनकी रिटेनर फीस में कटौती और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने पर रोक भी शामिल है। भारतीय टीम को हाल में जिस प्रकार घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड से 3-0 की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी हार झेलनी पड़ी उससे भी बोर्ड चिन्तित है।
बोर्ड ने अब विदेश दौरों में खिलाड़ियों को परिवारों के साथ रहने के लिए केवल दो सप्ताह का समय दिया है। इसके अलावा निजी स्टाफ और व्यावसायिक फोटो शूट पर भी पाबंदी लगा दी है। बोर्ड के अनुसार इसमें कोई भी बदलाव चयन समिति के अध्यक्ष और मुख्य कोच की मंजूरी के बाद ही किया जा सकता है। इसका पालन नहीं करने वाले खिलाड़ियों पर बीसीसीआई अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।
बीसीसीआई के पास किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार है। इसके तहत वह उस खिलाड़ी को आईपीएल सहित बीसीसीआई द्वारा आयोजित सभी टूर्नामेंटों में भाग लेने से रोक सकता है।

×
Date : 18 January 2025 Posted By : EDITOR
बीसीसीआई ने जारी किये 10 दिशानिर्देश, सभी खिलाड़ियों को करना होगा पालन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया UNN: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 […]

Women’s Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया, 8वीं बार खिताब जीता…

📰 Generate e-Paper Clip Women’s Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया, 8वीं बार खिताब जीता… भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। लेकिन खिताब जीतने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी […]