Below-normal rainfall in 30 sub-divisions across the country

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. ​अगले 24 घंटों के दौरान​, इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ तथा उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर से गुजरने की संभावना है. इसकी वजह से मंगलवार को झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है. भारत मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. शशिकांत ने एनडीटीवी से कहा, “आज महाराष्ट्र से बंगाल की खाड़ी तक घने बादल छाए हुए हैं. महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में अभी भारी बारिश हो रही है. जुलाई महीने में बारिश में सुधार होने से मध्य प्रदेश और उड़ीसा में बारिश की कमी खत्म हो गई है. हालांकि, इस सीजन के दौरान महाराष्ट्र में अभी भी बारिश की कमी है. मध्य भारत के इलाके अब तक बारिश की कमी से जूझ रहे थे लेकिन अब वे पॉजिटिव होने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं.”लेकिन देश के अधिकतर हिस्सों में इस मॉनसून सीजन के दौरान औसत से कम बारिश रिकॉर्ड की गयी है, जिसको लेकर चिंता बढ़ रही है.सोमवार को जारी भारत मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 01 जून से 06 जुलाई के बीच देश में बारिश औसत से 20% कम रिकॉर्ड की गयी है. आमतौर पर 01 जून से 06 जुलाई के बीच देश में औसतन 213.3 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस साल 06 जुलाई तक सिर्फ 170.7 मिलीमीटर बारिश हुई है.

×
Date : 07 July 2026 Posted By : EDITOR
IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश
News Image

IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. ​अगले 24 घंटों के दौरान​, इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ तथा उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर से गुजरने की संभावना है. इसकी वजह से मंगलवार को झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है. भारत मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. शशिकांत ने एनडीटीवी से कहा, "आज महाराष्ट्र से बंगाल की खाड़ी तक घने बादल छाए हुए हैं. महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में अभी भारी बारिश हो रही है. जुलाई महीने में बारिश में सुधार होने से मध्य प्रदेश और उड़ीसा में बारिश की कमी खत्म हो गई है. हालांकि, इस सीजन के दौरान महाराष्ट्र में अभी भी बारिश की कमी है. मध्य भारत के इलाके अब तक बारिश की कमी से जूझ रहे थे लेकिन अब वे पॉजिटिव होने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं."लेकिन देश के अधिकतर हिस्सों में इस मॉनसून सीजन के दौरान औसत से कम बारिश रिकॉर्ड की गयी है, जिसको लेकर चिंता बढ़ रही है.सोमवार को जारी भारत मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 01 जून से 06 जुलाई के बीच देश में बारिश औसत से 20% कम रिकॉर्ड की गयी है. आमतौर पर 01 जून से 06 जुलाई के बीच देश में औसतन 213.3 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस साल 06 जुलाई तक सिर्फ 170.7 मिलीमीटर बारिश हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]