बंगाल के राज्यपाल ने मिले अमित शाह से, राज्य की जमीनी हालात से अवगत कराया - Update Now News

बंगाल के राज्यपाल ने मिले अमित शाह से, राज्य की जमीनी हालात से अवगत कराया

 

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें राज्य की जमीनी हालात से अवगत कराया। हालांकि शाह के आवास पर हुई बैठक का ब्योरा साझा नहीं किया गया, लेकिन समझा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बागुटी गांव में 21 मार्च को तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत आठ लोगों को जिंदा जलाए जाने के बाद की स्थिति से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने गृहमंत्री को अवगत कराया होगा। मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि उन्होंने शाह से मामले की त्वरित जांच का अनुरोध किया है। धनखड़ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के आलोचक रहे हैं और इसके काम करने पर गहरा असंतोष व्यक्त करते रहे हैं। 24 मार्च को ममता बनर्जी ने बोगटुई गांव का दौरा किया था, जहां आठ लोगों की जलकर मौत हो गई थी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने प्रभावित परिवारों और कुछ ग्रामीणों से मुलाकात की। राज्य पुलिस द्वारा मामले की जांच कराने की राज्य सरकार की कड़ी दलील के बावजूद कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]