Better results of Global Investors Summit 2025

MP: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के परिणाम बेहतर साबित होंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के परिणाम बेहतर साबित होंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जापान यात्रा, म.प्र.के संदर्भ में होगी मील का पत्थर

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश लाने और विशेष रूप से युवाओं के लिये रोजगार के अवसरों के सृजन लिये जापान की यात्रा पर आया हूँ। मुझे संतोष है कि जापान का रूझान अन्य देशों के साथ भारत की ओर भी बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर उन्नति कर रहा है। ऐसे में सभी राज्य अपने यहां औद्योगिक निवेश को बढ़ाये, जिससे जीडीपी में वृद्धि हो और युवाओं के लिये अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान, आर्थिक रूप से समृद्ध देश है, जो उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ अनुसंधान को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग अनुशासित जीवन जीते है, जिससे अनेक संभावनाएँ जन्म लेती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान की यह यात्रा भारत, विशेष रूप से मध्यप्रदेश के संदर्भ में मील का पत्थर साबित होगी। मुझे विश्वास है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के परिणाम बेहतर साबित होंगे और म.प्र. आर्थिक रूप से समृद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]