Bhagyashri Borse's style Dulquer Salmaan's charm in Kaantha

भाग्यश्री बोरसे की अदाएं, दुलकर सलमान का जलवा ‘कान्था’

भाग्यश्री बोरसे की अदाएं, दुलकर सलमान का जलवा ‘कान्था’ के गाने पनिमलारे में दिलों का मौसम गुलाबी

Mumbai: इंतज़ार हुआ ख़त्म पनिमलारे, ‘कान्था’ का बहुचर्चित गाना, अब आपके स्क्रीन पर अपनी चमक बिखेर चुका है। इस गाने में पहली बार नज़र आ रही है भाग्यश्री बोरसे और दुलकर सलमान की ताज़ा-तड़का जोड़ी, जो अपने डांस, अदाओं और सिनेमाई जादू से दिलों पर राज करने आई है। यह फिल्म का इकलौता डांस नंबर है, और अपने सेपिया-टोन वाले लुक के साथ पुराने ज़माने की रोमांटिक फिल्मों की खुशबू ले आया है।
तमिल फिल्मों में डेब्यू कर रहीं भाग्यश्री बोरसे हर फ्रेम में कहर ढा रही हैं। कभी लहराती लाल गाउन में, तो कभी ख़ूबसूरत नारंगी साड़ी में उनका अंदाज़, नाच की नफ़ासत और स्क्रीन पर उनकी वाह-वाह मौजूदगी सीधा याद दिलाती है क्लासिक सिनेमा की दिवाओं की। पर मज़ा ये है कि उनका स्टाइल पूरी तरह उनका अपना है। पुराना भी, नया भी।और असली ‘पनिमलारे’ का जादू है।भाग्यश्री और दुलकर की केमिस्ट्री। उनकी आंखें ही पूरी लव स्टोरी सुना देती है। मोहब्बत, तड़प और उम्मीद का एक साथ मेल। कैमरे के सामने दोनों का फ्लो और डायरेक्टर का कमाल का शॉटिंग स्टाइल इस रोमांस को एकदम अमर बना देता है।
भाग्यश्री कहती हैं ,”मैं बचपन से पुरानी अदाकाराओं की शान, रहस्य और ताक़त से मोहित रही हूं। उन्होंने ही मुझे सिखाया कि सिनेमा, औरत और परफ़ॉर्मेंस को कैसे देखा जाए। दिल के किसी कोने में मैं मानती हूं कि मैं उनके कंधों पर खड़ी हूं, उनके बनाए वारिसे को आगे ले जाने की कोशिश कर रही हूं। और ये मौका, वो भी अपने डेब्यू में, मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। और हां, दुलकर सर के साथ काम करना तो सोने पे सुहागा था। उनका कैमरे के सामने का सुकून और सीन में सच्चाई डालने का तरीका अद्भुत है। लोग जिस केमिस्ट्री की बात कर रहे हैं, वो शायद मेरी उनके हुनर के लिए इज़्ज़त और क्रेज़ ही है।
‘कान्था’ के अलावा, भाग्यश्री बोरसे अपने लिए इंडस्ट्री में एक अलग मुक़ाम बना रही हैं। वो नई पीढ़ी की ऐसी अदाकारा हैं जिनकी हर मूव पर नज़र है। उनकी अगली फिल्म 12 सितंबर को रिलीज़ हो रही है और फैन्स बेसब्री से देखना चाह रहे हैं कि ये नया टैलेंट बड़े पर्दे पर क्या नया कमाल दिखाएगा।

×
Date : 11 August 2025 Posted By : EDITOR
भाग्यश्री बोरसे की अदाएं, दुलकर सलमान का जलवा ‘कान्था’
News Image

भाग्यश्री बोरसे की अदाएं, दुलकर सलमान का जलवा ‘कान्था’ के गाने पनिमलारे में दिलों का मौसम गुलाबी

Mumbai: इंतज़ार हुआ ख़त्म पनिमलारे, ‘कान्था’ का बहुचर्चित गाना, अब आपके स्क्रीन पर अपनी चमक बिखेर चुका है। इस गाने में पहली बार नज़र आ रही है भाग्यश्री बोरसे और दुलकर सलमान की ताज़ा-तड़का जोड़ी, जो अपने डांस, अदाओं और सिनेमाई जादू से दिलों पर राज करने आई है। यह फिल्म का इकलौता डांस नंबर है, और अपने सेपिया-टोन वाले लुक के साथ पुराने ज़माने की रोमांटिक फिल्मों की खुशबू ले आया है।
तमिल फिल्मों में डेब्यू कर रहीं भाग्यश्री बोरसे हर फ्रेम में कहर ढा रही हैं। कभी लहराती लाल गाउन में, तो कभी ख़ूबसूरत नारंगी साड़ी में उनका अंदाज़, नाच की नफ़ासत और स्क्रीन पर उनकी वाह-वाह मौजूदगी सीधा याद दिलाती है क्लासिक सिनेमा की दिवाओं की। पर मज़ा ये है कि उनका स्टाइल पूरी तरह उनका अपना है। पुराना भी, नया भी।और असली ‘पनिमलारे’ का जादू है।भाग्यश्री और दुलकर की केमिस्ट्री। उनकी आंखें ही पूरी लव स्टोरी सुना देती है। मोहब्बत, तड़प और उम्मीद का एक साथ मेल। कैमरे के सामने दोनों का फ्लो और डायरेक्टर का कमाल का शॉटिंग स्टाइल इस रोमांस को एकदम अमर बना देता है।
भाग्यश्री कहती हैं ,"मैं बचपन से पुरानी अदाकाराओं की शान, रहस्य और ताक़त से मोहित रही हूं। उन्होंने ही मुझे सिखाया कि सिनेमा, औरत और परफ़ॉर्मेंस को कैसे देखा जाए। दिल के किसी कोने में मैं मानती हूं कि मैं उनके कंधों पर खड़ी हूं, उनके बनाए वारिसे को आगे ले जाने की कोशिश कर रही हूं। और ये मौका, वो भी अपने डेब्यू में, मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। और हां, दुलकर सर के साथ काम करना तो सोने पे सुहागा था। उनका कैमरे के सामने का सुकून और सीन में सच्चाई डालने का तरीका अद्भुत है। लोग जिस केमिस्ट्री की बात कर रहे हैं, वो शायद मेरी उनके हुनर के लिए इज़्ज़त और क्रेज़ ही है।
‘कान्था’ के अलावा, भाग्यश्री बोरसे अपने लिए इंडस्ट्री में एक अलग मुक़ाम बना रही हैं। वो नई पीढ़ी की ऐसी अदाकारा हैं जिनकी हर मूव पर नज़र है। उनकी अगली फिल्म 12 सितंबर को रिलीज़ हो रही है और फैन्स बेसब्री से देखना चाह रहे हैं कि ये नया टैलेंट बड़े पर्दे पर क्या नया कमाल दिखाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]

NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER

📰 Generate e-Paper Clip NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER Mumbai: Netflix released the official trailer, key art and new images for Unaccustomed Earth, the upcoming family drama series from John Wells Productions starring Freida Pinto coming to Netflix December 17. Inspired by Jhumpa Lahiri’s internationally beloved 2008 short story collection of the same name, […]