Bharat Ratna Lata Mangeshkar Indian music Dr. Mohan Yadav

भारत रत्न लता मंगेशकर ने अपने स्वरों से भारतीय संगीत को दी नई ऊंचाइयां- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भारत रत्न लता मंगेशकर ने अपने स्वरों से भारतीय संगीत को दी नई ऊंचाइयां- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम को किया अलंकृत

अंकित तिवारी एवं दल ने दी सुरमयी प्रस्तुतियां

इंदौर : इंदौर की सांस्कृतिक धरती पर आज गीत-संगीत के आयोजित अद्भुत, भव्य एवं गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से विभूषित किया। यह आयोजन संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन इंदौर के सहयोग से हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर ने अपने स्वर से भारतीय संगीत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। उनके नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान अद्वितीय है। यह उन कलाकारों के योगदान को नमन है, जिन्होंने गीत-संगीत के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि आज हम विश्व प्रसिद्ध गायक सोनू निगम को सम्मानित कर गौरवान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनू निगम जी के आने से ऐसा लग रहा है जैसे अमावस की रात में पूनम का चांद आया है। उन्होंने कहा कि आज हम गर्वित है कि संगीत की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर की संगीत परंपरा अद्वितीय है।
इस अवसर पर अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में पार्श्व गायक सोनू निगम ने भावुक स्वर में कहा कि लता जी हमारे लिए केवल प्रेरणा नहीं, बल्कि संगीत की जीती-जागती परंपरा रही हैं। इस सम्मान को पाकर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूँ। यह क्षण मेरे जीवन के सबसे खास पलों में से एक है। उन्होंने कहा कि जिस लता मंगेशकर अलंकरण समारोह में प्रस्तुति देने के लिए मैं 30 वर्ष पूर्व इंदौर आया था, उसी सम्मान समारोह में मुझे आज यह सम्मान मिलना बेहद गौरव का पल है। समारोह के प्रारंभ में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए अत्यंत गौरव का है, क्योंकि संगीत जगत की महान हस्ती भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का जन्म दिवस है और उसी दिन हम यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान संगीत जगत में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। लता जी के नाम पर सम्मान प्रदान करना मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है। लता जी ने भारतीय संस्कृति और संगीत को विश्व स्तर पर स्थापित किया है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संचालक संस्कृति श्री एस.पी. नामदेव ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा समारोह में वर्ष 2025 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान सुप्रतिष्ठित पार्श्व गायक सोनू निगम (मुंबई) को प्रदान किया गया। अलंकरण के पश्चात संगीत संध्या का आयोजन हुआ जिसमें लोकप्रिय पार्श्व गायक अंकित तिवारी एवं उनके दल ने एक से बढ़कर एक मधुर प्रस्तुतियां दीं और श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव, विधायकगण श्री महेन्द्र हार्डिया, सुश्री उषा ठाकुर, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री मधु वर्मा तथा श्री गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक श्री जीतू जिराती, श्री सुमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने परिसर में ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री जी ने लता मंगेशकर जी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी चित्र लतिका का अवलोकन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Dominican Republic’s Joheirry Mola Crowned Miss World 2026

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Dominican Republic’s Joheirry Mola Crowned Miss World 2026 UNN: Miss World 2026 has concluded in Vietnam, with the Dominican Republic’s Joheirry Mola emerging as the winner. Reigning Miss World Opal Suchata Chuangsri of Thailand crowned her successor. Spain’s Elisabeth Reynes was named the first runner-up, while Malaysia’s Taanusiya Chetty finished […]