Bharat Ratna Chaudhary Charan Singh Narasimha Swaminathan

चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव औऱ स्वामीनाथन को भारत रत्न

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है।
पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है, कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के तौर पर भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता संपू्र्ण देश को प्रेरित करने वाली है।
गौरतलब है कि इसके पूर्व ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आणवाणी को भी भारत रत्न सम्मान देने का एलान किया जा चुका है। श्री आडवाणी के अतिरिक्त बाकी चारों हस्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। आज शुक्रवार को केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह समेत पीवी नरसिंहा राव, वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसका एलान किया है।

×
Date : 10 February 2024 Posted By : EDITOR
चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव औऱ स्वामीनाथन को भारत रत्न
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]